म.प्र सिंधु भवन ट्रस्ट द्वारा सिंधु भवन में भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चेट्रीचंडु महोत्सव व अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखी ट्रस्ट मुंबई के अध्यक्ष, विश्व प्रसिद्ध दानवीर आदरणीय दिलीप लखी जिनके द्वारा सिर्फ सिंधी समाज ही नहीं अपितु सभी सनातनी समाजों को दान दिया जाता है।उनके द्वारा विशेषकर बद्रीनाथ, सोमनाथ, द्वारका, जैन मंदिर,महूदी एवं भगवान महावीर की पावापुरी में प्रतिमा स्थापित करने हेतु इन सभी को कुल 118 किलो सोना दान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त हाल ही में श्री दिलीप लखी जी द्वारा सोमनाथ मंदिर में 40 किलो स्वर्ण दान किया गया गया हे। ज्ञात रहे की उनके द्वारा सोमनाथ मंदिर में अबतक दान किए गए सोने का कुल वजन 109 किलो है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि इंदौर सांसद शंकर लालवानी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल दक्षिण पश्चिम विधायक भगवान दास सबनानी जी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करके की गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र मनवानी ने अतिथियों के स्वागत उद्बोधन में कहा की आज का दिन हमारे लिए बहुत ही विशेष है क्योंकि आज हमारे बीच देश की तीन बड़ी हस्तियां मौजूद है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में दुनिया में सिंधी समाज को गौरवान्वित किया है एवं आप सभी को आज यहां हम आप सभी को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आप सभीअपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर इस कार्यक्रम में पधारे उसके लिए में ट्रस्ट की और से आप सभी का वह समाज के गणमान्य नागरिकों का स्वागत वंदन अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने कहा कि आज समाज को जरूरत है ऐसी महान हस्तियों के पीछे खड़े होने की और उनसे सीखने की जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर समाज की भलाई के कार्य कर रहे हैं व समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। आज के लोकतंत्र मे उसी समाज की सुनी जाती है जिसके पास एकजुटता व कुशल नेतृत्व है।
संस्था के महासचिव हरीश ज्ञानचंदानी ने संस्था के कार्य पर प्रकाश डालते हुए कहां की संस्था पूरी लगन एवं निष्ठा से समाज के हर टपके की सेवा का कार्य कर रही है जिसमें स्वास्थ्य शिविर बच्चों को निशुल्क पुस्तकों का वितरण कल्याणी बहनों की विधिक सहायता देश के प्रथम विश्व के प्रथम सनातनी सिंधी मेट्रोमोनियल अप का सफल संचालन इत्यादि ऐसे कार्य हैं जिससे ट्रस्ट द्वारा पूरी निष्ठा व लगन से किया जा रहा हे।
संस्था के कोषाध्यक्ष अनिल चुघ द्वारा कार्यक्रम के अतिथियों का जीवन परिचय दिया गया व साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आज स्वयं को खुशनसीब समझता हूं कि इतनी महान हस्तियों का जीवन परिचय देने का सुअवसर मुझे मिला।
ट्रस्ट के पदाधिकारी ने दिलीप लखी जी व इंदौर सांसद शंकर लालवानी को समाज का सर्वोच्च गौरव सम्मान “सिंधु रत्न” सम्मान प्रदान किया गया।
ज्ञात रहे विगत वर्ष यह सम्मान दक्षिण पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी को व उसके पूर्व देश के उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भी प्रदान किया गया है।
संस्थापक ट्रस्टी ईश्वर झामनानी ने अपने उद्दबोधन में दिलीप लखी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सेवा और सच्चाई की मिसाल है निश्चित ही उनके कार्यों से समाज लाभान्वित व गौरवित हुआ है।
सांसद शंकर लालवानी ने अपने सम्बोधन में समाज के सभी लोगो को भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सिंधु भवन ट्रस्ट अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर रहा है जिसके लिए में ट्रस्ट के सभी सदस्यों को बधाई देता हूँ। एन. सी. पी. सी. एल नई दिल्ली व मध्य प्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी सिंधी भाषा,संस्कृति एवं कला को बढ़ावा देने के लिए अलग अलग राज्यो में भी कार्य कर रही है, आने वाले समय में सरकार सिंधी कलाकारो को प्रमोट करने का भी विचार कर रही है। लालवानी ने कहा कि आज पूरे देश में हजारों की संख्या में सिंधी संस्थाएं है और सभी संस्थाएं बहुत अच्छा काम भी कर रही है, परंतु जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिंधी समाज के मुद्दे सामने आते हैं तो संस्थाएं एक मत नहीं हो पाती, जिसमे अलग अलग संस्थाएं अपने विचार रखती हैं लेकिन समाज के बड़े मुद्दों के लिए हम सब को एक साथ आना पड़ेगा, तभी हमारी बात को मजबूती मिलेगी। इस दौरान श्री लालवानी ने अपनी सिंधी भाषा ने शपथ लेने के अनुभवों और किस्सो को भी समाज के सामने साझा किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भोपाल दक्षिण पश्चिम विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी ने कहा कि समाज का कोई भी कार्यक्रम भविष्य के एजेंडा के बिना नहीं होना चाहिए, आज कार्यक्रमों में सिर्फ मौज मस्ती करने का समय नहीं है, समाज आ गया हे कि समाज में जो पिछड़ा है उसे आगे लाना ही हम सब की नैतिक ज़िम्मेदारी है। समाज में आज भी बहुत महिलाएं है जिन्हें मदद की बहुत ज्यादा जरूरत है, सरकार से पर्याप्त मदद नहीं हो पाती उन सभी की सहायता के लिए सक्षम समाज को आगे आना होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप लखी ने समाज के युवाओं को व्यवसाय की सफलता के मूल मंत्र का ज्ञान दिया वह उनसे आह्वान किया की जीवन का हर एक क्षण अनमोल है वह अपनी संपूर्ण ऊर्जा उस क्षण को साकार रूप देने में व्यतीत करनी चाहिए साथ ही उन्होंने कल्याणी बहनों व समाज के अन्य साथियों से कहा कि वह कोई दान नहीं कर रहे हैं यह ईश्वर द्वारा दिया गया उन्ही का पैसा है जो वह उन्हें अमानत के रूप में उन्हीं के पास रखा था जिसे मैं लौटा रहा हूं।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भोपाल दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवानदास सबनानी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया साथी राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के पूर्व डायरेक्टर रवि प्रकाश , सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक राजेश वाधवानी एवं भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में विजयी ट्रस्टी अनिल चुघ को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गायक सुश्री सौम्या पंजवानी एवं अमन सुंदरानी की प्रस्तुतियाँ ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सचिव महेश थारवानी रीवा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं सभी अतिथियों को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर समारोह में प्रमुख रूप से सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष किशोर तनवानी , पूर्व अध्यक्ष भगवानदेव ईसरानी , सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरियानी , तुलसी नैनवानीं, मनोहर ममतानी, विकास वीरानी, मोहन लालवानी, नितेश लाल, संजय उधवानी, श्याम गोपलानी, अमर दावानी, पिंटू बतरा, हरीश छाबड़िया, राजेश वाधवानी, महेश नागरानी, रोशनलाल उतवानी, अजय देवनानी, राम आसुदानी सहित समाज के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद रहे।




Users Today : 14
Views Today : 15
Total views : 12709