Homeभोपालमुख्यमंत्री निवास परिसर में  निकली तिरंगा यात्रा,गूंजे वंदे मातरम और भारत माता...

मुख्यमंत्री निवास परिसर में  निकली तिरंगा यात्रा,गूंजे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे

भोपाल ब्‍यरो, मनीषश्रीवास्‍तव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास में हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री सचिवालय तथा मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, दीदी  कैफे की दीदीयों सहित मुख्यमंत्री निवास का समस्त स्टाफ तिरंगा लेकर  शामिल हुआ । तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत इस यात्रा ने निवास परिसर को वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंजायमान कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संबोधन

सीएम मोहन ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए।

राहुल गांधी पर मोहन यादव ने बोला हमला

राहुल गांधी आज स्वतंत्रता के माहौल में भी राजनीति से बाहर नहीं आ रहे हैं, आज हमारे इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठा रहे हैं वह तमाम सवाल उन पर ही खड़े हो रहे हैं, जनता आज राहुल गांधी से सवाल पूछ रही है उनका जो चरित्र है वही सामने आ रहा है।

तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व  हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अंतर्गत बोट क्लब में आयोजित ’नौका तिरंगा यात्रा में शामिल होकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री  विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर  मालती राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी  आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष  रविंद्र यति, निगम अध्यक्ष  किशन सूर्यवंशी, पूर्व विधायक  ध्रुव नारायण सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
93 %
2.5kmh
99 %
Mon
25 °
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
31 °
Fri
30 °

Most Popular