Homeमध्य प्रदेशभोपालजिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण...

जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय और दिए गए निर्देश

मनीष श्रीवास्तव

भोपाल, बुधवार को जिले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स बैठक कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में गर्भवती महिलाओं के प्रथम त्रैमास में पंजीयन बढ़ाने, हाई रिस्क गर्भवती के चिन्हांकन और प्रबंधन, टीकाकरण, परिवार कल्याण,राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन, टीबी, अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम, पोषण पुनर्वास केंद्र, एसएनसी यू सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई!बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं का नियमित निरीक्षण कर स्वास्थ्य संस्थाओं विशेषकर शिशु रोग इकाइयों के फायर सेफ्टी ऑडिट, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के शत प्रतिशत भुगतान, जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में सेवाओं की शुरुआत, पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिले की 77 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई हैं। टीबी मरीजों को सामाजिक संस्थाओं, सीएसआरफंड से फूड बास्केट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश
मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी ने निर्देश दिए कि सेवाओं की प्रदायगी के साथ साथ पोर्टल पर प्रविष्टि अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक माह संयुक्त रूप से कार्यक्रमों की समीक्षा करें।
भोपाल स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की लाइन लिस्टिंग संधारित की जाए। डॉ. शर्मा ने बीएमओ बैरसिया को सख्त निर्देश दिए कि एएनसी पंजीयन और हाई रिस्क प्रग्नेंसी के चिह्नांकन और प्रबंधन में सुधार किया जाए अन्यथा संबंधितों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
महिला बाल विकास अधिकारी ने की समीक्षा
महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनील सोलंकी द्वारा जिला पोषण माह के संबंध में अवगत करवाते हुए पोषण आहार, पोषण वाटिका माह में किए कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रकाश नायक, सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनील सोलंकी , स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों सहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
14.7 ° C
14.7 °
14.7 °
72 %
2.2kmh
2 %
Wed
29 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!