Homeमध्य प्रदेशभोपालमध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दिल्ली में हुई बैठक, लिए महत्वपूर्ण निर्णय

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दिल्ली में हुई बैठक, लिए महत्वपूर्ण निर्णय

मनीष श्रीवास्तव

आज कांग्रेस मुख्यालय, नई दिल्ली में वोटर लिस्ट के सत्यापन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने वोटर लिस्ट सत्यापन की आवश्यकता, उसकी प्रक्रिया तथा जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला हैं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को स्वीकार नहीं किया जा सकता।


बैठक में लिए गए निर्णय
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी समय में संगठन के सभी स्तरों पर समन्वय बनाकर वोटर लिस्ट के सत्यापन का कार्य गहनता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके।
बैठक में उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, तेलंगाना प्रभारी एवं पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन, मध्य प्रदेश सहप्रभारी चंदन यादव और उषा नायडू बैठक में रहे मौजूद।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
42 %
1.5kmh
43 %
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
43 °

Most Popular

error: Content is protected !!