Homeमध्य प्रदेशभोपालश्रद्धा से मनाया परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी का निर्वाण दिवस

श्रद्धा से मनाया परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी का निर्वाण दिवस

संत नगर – संत हिरदाराम नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी का निर्वाण दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम पंचायत पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने सेवा, संकल्प, धाम पहुंचकर संत जी की समाधि स्थल पर माथा टेका इसके पश्चात् पंचायत कार्यालय में हरे राम हरे कृष्णा की धुनी लगाई गई। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष माधु चांदवानी ने कहा कि संत मानवता के मसीहा थे। वे गरीब व दीन दुखियों की सेवा के कार्य करते थे इसके अलावा स्कूल, कालेज, हास्पिटल, परिषद आदि सेवा के कार्य संत जी के आशीर्वाद से चलते थे। इसके पश्चात् सब सदस्यों ने मिलकर नव युवक सभा स्कूल में आम भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया एवं सेवाऐं दी। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष माधु चांदवानी, महासचिव नंद दादलानी, कोषाध्यक्ष गुलाब जेठानी, सह कोषाध्यक्ष माधव पारदासानी, आडिटर हरीश मेहरंचदानी, घनश्याम लालवानी, राकेश शेवानी, ईश्वर चेलानी, रामचंद नाथानी, किशोर साधवानी, प्रेम कुमार पठानी, दयाल दोलतानी, हरीश चेलानी, मुरली गुरबाणी, बूलचंद वासवानी, जानकीलाल भारानी, मूलचंद रामचंदानी, कुमार फुलवानी, हीरो आडवानी, परसराम थावानी, जगदीश खेराजानी आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
41 %
1kmh
1 %
Mon
31 °
Tue
33 °
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!