Homeमध्य प्रदेशभोपालसंत हिरदाराम पत्रकार संघ का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने...

संत हिरदाराम पत्रकार संघ का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

बैरागढ़।

संत हिरदाराम पत्रकार संघ का पदभार ग्रहण एवं नई कार्यकारिणी गठन समारोह सोमवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में संघ के संस्थापक बृजेश शर्मा के मार्गदर्शन में चुनाव अधिकारी बसंत चेलानी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाकर उनके पद का कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर मुख्य संयोजक सुरेश जसवानी, रमेश हिमाथानी, बसंत चेलानी सहित संघ के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।

समारोह में कमल मनसुखानी ने अध्यक्ष, विवेक शर्मा ने महासचिव तथा मनोज शर्मा ने कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद महासचिव विवेक शर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में दीनानाथ गुर्जर, राजेश विश्वकर्मा, अंकित श्रीवास्तव एवं नरेश वासवानी को उपाध्यक्ष, रवि नाथानी को सचिव, अजय चौकसे को सह कोषाध्यक्ष, जीएस भारती को ऑडिटर, अंकित शर्मा एवं कमलेश बरलानी को मीडिया प्रभारी, संजू आहूजा को कार्यालय प्रभारी तथा प्रदीप तलेजा, सुरेंद्र ठाकुर, नितिन कुशवाहा, अनुपम राय, मनीष शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, आमिर खान, हर्ष कुशवाह एवं रामनारायण मेहर को कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर संस्थापक बृजेश शर्मा एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने “निष्पक्ष पत्रकारिता, समाज सेवा और सत्य की कलम” के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
82 %
3.6kmh
100 %
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
31 °
Tue
27 °
Wed
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!