Homeमध्य प्रदेशभोपालभारत विकास परिषद के तत्वाधान में कैंसर हॉस्पिटल किया वृक्षारोपण

भारत विकास परिषद के तत्वाधान में कैंसर हॉस्पिटल किया वृक्षारोपण

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर संत हिरदाराम शाखा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैंसर हॉस्पिटल भोपाल में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सर्वश्री डॉक्टर जीटी खेमचंदानी शाखा अध्यक्ष, श्री विमल भंडारी सांस्कृतिक प्रमुख, श्री धर्म प्रकाश मोटवानी पर्यावरण प्रमुख, श्री ए सी साधवानी संस्कार प्रमुख, श्री गुलाब जेठानी प्रचार प्रमुख, श्री विकास आसवानी अंकेक्षक, श्री भोजराज आसूदानी कोषाध्यक्ष, श्री गोविंद मीरचंदानी पर्यावरण सह प्रमुख एवं क्षेत्रीय संस्कार संयोजक श्री कमल प्रेमचंदानी साथ में रहे। वृक्षारोपण के पश्चात पास ही एक सेवा कार्य सेवा भारती के द्वारा चलाया जाता है। अन्नपूर्णा आहार योजना के अन्तर्गत उन गरीब लोग जिनके रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती हैं उनके लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था लगभग 8 वर्षों से हो रही है। वहां जाकर सभी ने अपने हाथ से उन आश्रितों को भोजन परोसा एवं इस अन्नपूर्णा व्यवस्था को चलाने के लिए लोग अपने जन्मदिन पर, विवाह की वर्षगांठ पर या मां-बाप के स्मरण में अपने मन से राशि ₹2100/- देते हैं। भारत विकास परिषद द्वारा भी ₹2100/- की राशि भेंट की। पर्यावरण दिवस भी मनाया और सेवा दिवस भी मनाया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
68 %
1.5kmh
100 %
Wed
31 °
Thu
33 °
Fri
31 °
Sat
29 °
Sun
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!