बारिश में भी नहीं रुका जनसंवाद क्योंकि संवाद से ख़त्म होते हैं विवाद..भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार की पुलिसिंग की सबसे बड़ी ताकत जनता से उनके दरवाजे या बस्ती में जाकर संवाद करना और उनकी शिकायत समस्या सुनने के बाद निराकारन करवाना प्राथमिकता पर रहता है। इतवारा की वही बस्ती जहाँ नशे से दूरी है जरूरी अभियान के समय रात में 6 अड्डों से गांजा जप्त किया गया था उसी बस्ती में शैलेंद्र चौहान, आयुष गुप्ता ने बस्ती वालों के साथ बैठककर उनकी समस्या सुनी।
समस्या के दौरान एक महिला ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार से जनसंवाद दौरान बताया कि निर्दोष को पुलिस न फँसाए, पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने तुरंत थाना पुलिस स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई ग़लत करवाही नहीं की जाएगी।
बात फैलाने से बात फैलती है,
बात न सुनने से बात बिगड़ती है।
जब दरवाजे पर कोई अधिकारी आता है,
तो संवाद करने से बिगड़ी बात बनती है।




Users Today : 48
Views Today : 68
Total views : 19647