Homeमध्य प्रदेशभोपालश्रावण मास के द्वितीय मंगलवार पर श्री हनुमान महाराजजी का सिन्दुरीकरण एवं...

श्रावण मास के द्वितीय मंगलवार पर श्री हनुमान महाराजजी का सिन्दुरीकरण एवं तुलसी भोग लगाया

संत नगर – बजरंग सेना समिति द्वारा श्रावण मास के द्वितीय मंगलवार को मां काली मंदिर, लालघाटी पर श्री हनुमान महाराज जी को सिन्दुरीकरण श्रीहनुमान चालीसा पाठ का जाप करते हुए किया गया। इसके बाद श्री हनुमान महाराज जी का श्रृंगार एवं तुलसी भोग लगाया गया। अंत में श्री हनुमान महाराज जी की आरती कर प्रसादी वितरण किया गया।
बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने बताया कि श्रीहनुमान महाराज जी को लगाया जाने वाला भोग तुलसी के बिना अधूरा माना जाता है। उनके हर प्रसाद या नैवेद्य में तुलसी का पत्ता डालना बहुत शुभ और जरूरी होता है क्योंकि वे भगवान राम के परम भक्त हैं और तुलसी भगवान विष्णु व उनके अवतारों को अति प्रिय है।
बजरंग सेना समिति अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग ने कहा कि तुलसी की माला या पत्ते अर्पित करने से बजरंगबली बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।
आरती करने वालो में बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, अर्चक पुरोेहित पण्डित राज कुमार गर्ग, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सचिव राज कुमार धानुक, एडवोकेट बृजकिशोर सेन, आयुष शर्मा शामिल थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
moderate rain
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
96 %
2.6kmh
100 %
Tue
25 °
Wed
26 °
Thu
28 °
Fri
31 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!