Homeइंदौरसेंट पॉल स्कूल में 1976 बैच का स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित

सेंट पॉल स्कूल में 1976 बैच का स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित

सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल में, सन् 1976 बैच के छात्रों का 50 वर्ष बाद गोल्डन ज्यूबली समारोह स्कूल परिसर में आयोजित किया गया।

इस समारोह में, इंदौर के बिशप फादर थॉमस मैथ्यूज मुख्य अतिथि रहे। फादर सिबी जोसेफ, सचिव, इंदौर डायोसिस, एवं वर्तमान प्राचार्य फादर जोलीचन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

तेज कुमार बम और सीपी झंवर, दोनों पूर्व अध्यापक, सेंट पॉल स्कूल के छात्रों द्वारा सम्मानित किए गए।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुनील नारंग ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले 5 दशकों से हमने अपने सपनों का पीछा किया, अपने Career बनाए व अपने परिवार बसाए। हमने सफलताओं का जश्न मनाया एवं कठिन समय का सामना भी किया। इन सब के लिए स्कूल एवं शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए सबको धन्यवाद दिया। 50 वर्षों की इस यात्रा के लिए सबको शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि कुल 30 छात्र देश-विदेश से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ. आदित्य अग्रवाल और अशोक दासवानी ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया। राजू सेठी ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया, और सभी ने इस यादगार अवसर पर अपने अनुभव साझा किए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
85 %
2.9kmh
15 %
Tue
31 °
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!