Homeमध्य प्रदेशभोपालअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टी.टी. नगर स्टेडियम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टी.टी. नगर स्टेडियम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती गौर सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोपाल जिले का मुख्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम टी.टी. नगर स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री अशोक बर्णवाल, भोपाल संभाग आयुक्त श्री करमवीर शर्मा तथा कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया तथा योग को स्वस्थ जीवन शैली का आधार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
98 %
1.9kmh
100 %
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
30 °
Tue
24 °
Wed
25 °

Most Popular

error: Content is protected !!