बीते शनिवार की शाम और रविवार की सुबह आगरा के होटल ताज में SEW CONNECT के कार्यक्रम व बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।
SEW CONNECT सिन्धी समाज के उद्यमियों, व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आगरा के युवा उद्यमी श्री अमित कुमार मोरियानी जी द्वारा गठित व्यापारी तथा उद्यमी बंधुओं का एक ऐसा अनूठा संगठन है जिसकी आवश्यकता बहुत समय से थी, इसका पूरा नाम है SINDHU ENTREPRENEUR’S WORLD CONNECT…
इस संगठन की बैठक में अतिथियों के रूप में उपस्थित घड़ी डिटर्जेंट पाउडर, नमस्ते इंडिया आइसक्रीम व रेड चीफ जैसे ख्याति प्राप्त ब्रांड के मालिक श्री जयंत देवनानी जी, श्रीमती अमिता देवनानी जी, घड़ी डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली कम्पनी RSPL के CEO श्री सुशील वाजपेयी जी तथा उदयपुर के उद्योगपति श्री जयप्रकाश भगत जी के साथ मुझे भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में यह देखकर अति प्रसन्नता हुई कि आगरा निवासी सिन्धी समाज की युवा पीढ़ी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पैतृक व्यवसाय / उद्योग को न सिर्फ आगे बढ़ाने में जुटी हुई है बल्कि साथ ही कुछ नवाचार (INNOVATION) के साथ उस व्यवसाय / उद्योग को एक विशिष्ट पहचान दिलाने के प्रयासों में भी सफल हो रही है।
VENUS CLEANING PRODUCT – AGRA के श्री अमित मोरियानी जी को साधुवाद है जिन्होंने इस संगठन के माध्यम से सिन्धी समाज के व्यवसाईयों और उद्यमियों को आपस मे जुड़ने का अवसर प्रदान किया है, निश्चित ही इसका बहुत बड़ा लाभ संगठन से जुड़े व्यवसाईयों और उद्यमियों को होगा,इसके माध्यम से जुड़कर वे एक दूसरे की व्यापारिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेंगे साथ ही व्यसवसायिक गतिविधियों का विस्तार भी कर सकेंगे।
आगरा के होटल ताज में SEW CONNECT कार्यक्रम की बैठक का हुआ आयोजन।
Jharkhand
overcast clouds
33.6
°
C
33.6
°
33.6
°
49 %
2.9kmh
100 %
Wed
33
°
Thu
35
°
Fri
30
°
Sat
31
°
Sun
29
°




Users Today : 4
Views Today : 7
Total views : 18557