Homeमध्य प्रदेशभोपालटीएल बैठक संपन्न, संभागायुक्त सिंह ने की "संकल्प से समाधान अभियान" के...

टीएल बैठक संपन्न, संभागायुक्त सिंह ने की “संकल्प से समाधान अभियान” के क्रियान्वयन की समीक्षा

ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर आवेदनो के परीक्षण की मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जाए – श्री सिंह

 संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने टीएल बैठक में संभाग के "संकल्प से समाधान अभियान'' के संभागीय नोडल अधिकारियों से क्रियान्वयन की जानकारी ली।

बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने शासन की मंशानुसार “संकल्प से समाधान अभियान” का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान अंतर्गत चिन्हित 106 सेवाओं एवं योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण कर उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। इसके साथ ही लोकसेवा गारंटी अधिनियम की सेवाओं एवं संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत आने वाले आवेदनों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग एवं निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर प्राप्त विभागवार आवेदनों का परीक्षण कर ब्लॉक स्तर पर मॉनीटरिंग करें। इसके साथ ही जिलों के द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला एवं संभाग स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही संकल्प से समाधान अभियान की संभाग स्तर पर मॉनीटरिंग करने के लिए संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री सिंह ने संभाग के सभी जिलों में स्वच्छ जल, जल सुरक्षा एवं जन सुनवाई जारी रखने के साथ स्वच्छ जल के लिए गुणवत्ता नियंत्रण की एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी जिलों को जनसुनवाई की विस्तृत जानकारी की रिपोर्ट 7 दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
34.7 ° C
34.7 °
34.7 °
35 %
1.5kmh
91 %
Fri
36 °
Sat
40 °
Sun
41 °
Mon
43 °
Tue
43 °

Most Popular

error: Content is protected !!