Homeमध्य प्रदेशभोपालदेश की कठिन परिस्थितियों में सेवा दल पुरी ताकत और निष्ठा के...

देश की कठिन परिस्थितियों में सेवा दल पुरी ताकत और निष्ठा के साथ खङा रहा : अशोक मारण


आज सुबह संत हिरदाराम नगर में सेवा दल द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई यह जानकारी देते हुए ब्लाॅक कांग्रेस प्रवक्ता महेश गुरबानी ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश भार्गव जी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई जो राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर की परिक्रमा करते हुए वापस गांधी प्रतिमा पर राष्ट्रीय ध्वाजारोहण करके समाप्त हुई इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश भार्गव ने कहा कि आज देश में नफ़रत फैलाकर भाईचारे को खत्म किया जा रहा है इस प्रभात फेरी के माध्यम से हम देश को एक रखने का संकल्प लेते हैं इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक मारण ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस की ताक़त है देश के संविधान को बचाने के लिए देश की कठिन परिस्थितियों में सेवा दल त्याग और बलिदान का परिचय दिया है इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सेवा दल के ने किया तथा आभार उप ब्लाॅक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी ने व्यक्त किया यहां पर प्रभात फेरी के माध्यम से देश की एकता और संविधान को एक रखने के लिए नारे लगाए कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक श्री निहाल अहमद ध्वज प्रभारी श्री मुईन अहमद श्री विजय जौहरी श्रीमती मुबीना वी श्रीमती जयश्री सिंह गांधीनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सोनू तोमर विधानसभा सेवादल प्रभारी श्री चम्पालाल मारन कोलार कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री एके सिंह आनंद सबधाननी सहित कांग्रेस आनंद सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता लीलाधर पंवार, विशणु मारण, आनंद सबधाणी,जगदीश सांवले, महेश गुरबानी, राजेश लीलानी, अशोक गोकलानी, सुरेश सिंगरोली,प्रकाश विधानी, अनिल टेकचंदानी,शम्मी गंगवानी, आत्माराम सूर्यवंशी,सहित बङी संख्या में सेवा दल के साथीगण एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
98 %
1.9kmh
100 %
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
30 °
Tue
24 °
Wed
25 °

Most Popular

error: Content is protected !!