Homeमध्य प्रदेशभोपालधर्मेंद्र वसंदानी बनेआयर्न मेन बिल्डर्स

धर्मेंद्र वसंदानी बनेआयर्न मेन बिल्डर्स

मेहनत और जज़्बे का कमाल: धर्मेंद्र वसंदानी बने Ironman MES बिल्डर्स एसोसिएशन

भोपाल के चेयरमैन और जाने-माने उद्यमी श्री धर्मेंद्र वसंदानी (दीपू) ने अपनी मेहनत और लगन से एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 7 दिसंबर को बसेल्टन, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में आयोजित प्रतिष्ठित Ironman 70.3 प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा किया।

ध्यान देने योग्य है कि Ironman 70.3 विश्व की कठिन ट्रायथलॉन प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें प्रतिभागियों को 2 किमी स्विमिंग, 90 किमी साइक्लिंग और 21 किमी रनिंग करनी होती है, जिसे अधिकतम 8 घंटे 30 मिनट में पूरा करना होता है।
श्री वसंदानी (दीपू) ने इस चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए 8 घंटे 5 मिनट का समय दर्ज किया, जो अत्यंत सराहनीय है।

श्री वसंदानी (दीपू) इससे पहले भी कई फुल मैराथन, साइक्लोथन और विभिन्न फिटनेस चुनौतियाँ पूरी कर चुके हैं। इस Ironman की तैयारी में उनके कोच श्री ज़मरान हुसैन ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया, जिसके लिए वे उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

वे अपने सभी दोस्तों, परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों का भी दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के दौरान उन्हें निरंतर प्रेरणा और सहयोग दिया।

Ironman 70.3 को पूरा करना किसी भी एथलीट के लिए गर्व की बात है, और श्री धर्मेंद्र वसंदानी (दीपू) की यह उपलब्धि पूरे भोपाल के लिए सम्मान का क्षण है।

इस अवसर पर बोरवन क्लब के अध्यक्ष एवं पूज्य सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष जगदीश आसवानी ने कहा कि संतहिरदाराम नगर एवं सिंधी समाज का नाम रोशन करने वाले धर्मेंद्र वसंदानी (दीपु) का सम्मान किया जाएगा एवं हम श्री धर्मेंद्र वसंदानी (दीपू) को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
24.9 ° C
24.9 °
24.9 °
97 %
2kmh
100 %
Fri
25 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
30 °
Tue
24 °

Most Popular

error: Content is protected !!