Homeमध्य प्रदेशभोपालपीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय बैरागढ ने श्रद्धा से मनाई महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन...

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय बैरागढ ने श्रद्धा से मनाई महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती

भोपाल, 22 दिसंबर 2025: पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय बैरागढ भोपाल मेंआज महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर राष्ट्रीय गणित दिवस का भव्य आयोजन किया।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय में गणित की दुनिया को जीवंत करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूल के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें बच्चों ने गणित की विभिन्न धारणाओं को नाट्य रूप में बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। इसके बाद एक आकर्षक गणितपुस्तिका एवं गणित प्रदर्शनी (एग्जिबिशन) का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित हुए। विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। आयोजन की सफलता का प्रमुख कारण बना।

स्कूल के प्राचार्य मनीष तूली जी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। गणित विषय के अध्यापकों मुकेश यादव, प्रीति चौधरी, ए.के. सिंह, किरण तिवारी, और रंजीता वर्मा आदि के मार्गदर्शन में बच्चों ने ज्ञानवर्धक, रोचक और आकर्षक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। प्राचार्य जी ने प्रतिभागी छात्रों के लिए पुरस्कार वितरण की घोषणा भी की, जिससे आयोजन का समापन उत्साहजनक ढंग से हुआ।यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि गणित के प्रति रुचि जगाने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
98 %
1.9kmh
100 %
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
30 °
Tue
24 °
Wed
25 °

Most Popular

error: Content is protected !!