अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर
इंदौर, 27 जुलाई 2026- कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर के सभागृह में आज पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री हेमंत चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर, श्रीमती ज्योति शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर, इकाई के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में रेलवे परिक्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, रेल यात्रियों की सुरक्षा तथा पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत ने लंबित गंभीर अपराधों, चोरी एवं लूट के प्रकरणों की विवेचना, संपत्ति की बरामदगी, फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, गुमशुदा बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं की शीघ्र दस्तयाबी, मर्ग एवं चालान प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण तथा न्यायालयीन लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशनों, प्लेटफार्मों एवं ट्रेनों में सतत गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन कार्रवाई तथा संवेदनशील एवं यात्री-अनुकूल पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही *रेल मदद (139), **सीएम हेल्पलाइन*, जनसुनवाई एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य, डिजिटल साक्ष्य संकलन, ऑनलाइन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, रिकॉर्ड संधारण एवं नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने विवेचना की गुणवत्ता में सुधार, तकनीक के अधिकतम उपयोग तथा प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी द्वारा उत्तरदायित्व एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया।
श्री राजपूत ने कहा कि “रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं विश्वास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता, सतर्कता एवं प्रोफेशनल तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।




Users Today : 18
Views Today : 23
Total views : 19049