Homeमध्य प्रदेशभोपालभीषण गर्मी का असर: भोपाल में बदला स्कूलों का समय, अब दोपहर...

भीषण गर्मी का असर: भोपाल में बदला स्कूलों का समय, अब दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं

मनीष श्रीवास्तव

भोपाल | राजधानी में बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सेहत और सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर भोपाल द्वारा जारी ताज़ा आदेश के अनुसार, अब जिले के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

प्रमुख निर्देश:

  • समय सीमा: अब कक्षा 1 से 12वीं तक की सभी कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी।
  • प्री-प्रायमरी स्कूल: नर्सरी और प्री-प्रायमरी कक्षाओं के लिए भी अधिकतम समय सीमा दोपहर 12:00 बजे तक तय की गई है।
  • सभी बोर्ड पर लागू: यह आदेश भोपाल जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय, अशासकीय, म.प्र. बोर्ड, सी.बी.एस.ई. और आई.सी.एस.ई. से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

परीक्षाएं रहेंगी यथावत
कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं अपने तय समय और समय सारणी (Time Table) के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। उन पर इस समय परिवर्तन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आज से प्रभावी होगा आदेश
प्रशासन द्वारा यह आदेश 18 अप्रैल 2026 से आगामी आदेश तक के लिए प्रभावी कर दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
85 %
2.9kmh
15 %
Tue
31 °
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!