संत नगर, बैरागढ़ इलाके में सोमवार दोपहर दो बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने आते ही ताबड़ तोड़ चाक़ू से कपड़ा व्यापारी पर पीछे से दो वार किए। दूसरे वार में चाकू उनकी पीठ में धंस गया। इसके बावजूद कारोबारी जान बचाने के लिए करीब 20 फीट तक भागा ।
वारदात सेवा सदन के पीछे स्थित मैचिंग सेंटर के पास हुई। घायल व्यापारी नीरज जिनयानी मैचिंग सेंटर का संचालन करते हैं। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।




Users Today : 1
Views Today : 1
Total views : 18495