Homeमध्य प्रदेशभोपालसंत हिरदाराम नगर- 30 दिसंबर, पूज्य बहिराणां साहब से होगा प्रभात फेरी...

संत हिरदाराम नगर- 30 दिसंबर, पूज्य बहिराणां साहब से होगा प्रभात फेरी का भव्य समापन


पूज्य झूलेलाल चालीहा साहिब एवं 40 दिवसीय प्रभात फेरी का पावन समापन आगामी 30 दिसंबर, मंगलवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। यह प्रभात फेरी पूज्य बहिराणां साहिब के साथ संपन्न होगी। बैरागढ़ पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भरत आसवानी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रभात फेरी नाहरी माह के पूज्य झूलेलाल चालीहा साहिब के निमित्त निकाली जा रही थी, जो भगवान झूलेलालजी के 26वें वंशज, सूर्यवंशी 1008 परम पूज्य ठकुर साईं मनीष लाल साहबजी (साईं भरूचवारा) के आह्वान एवं आज्ञा से प्रारंभ हुई थी।इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य सर्व समाज को सनातन धर्म से जोड़े रखना तथा विशेष रूप से युवाओं को अपने धर्म एवं सनातन संस्कृति से जोड़ना रहा। प्रतिदिन विश्व कल्याण एवं शांति हेतुआरती एवं पल्लव (अरदास ) की जाती ।प्रभात फेरी के दौरान प्रतिदिन प्रातः भरूच धाम से लाई गई अखंड ज्योत साहिब एवं भगवान झूलेलाल जी के पवित्र ग्रंथ श्री अमर कथा के साथ नगर भ्रमण किया गया।
समापन पर प्रभात फेरी प्रातः 6:30 बजे झूलेलाल ठकुर आसान लाल मंदिर, बी-वार्ड, पुराना बैरागढ़ से बड़े धूमधाम, भजन-कीर्तन एवं जयकारों के साथ निकाली जाएगी। इसके पश्चात पूज्य बहिराणां साहिब का विसर्जन पूर्ण विधि-विधान से कमला पार्क, शीतलदास की बगिया स्थित झूलेलाल घाट पर किया जाएगा।मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु इस पावन प्रभात फेरी में सहभागी बनता है, उसकी समस्त मनोकामनाएं भगवान झूलेलाल जी की कृपा से अवश्य पूर्ण होती हैं। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से इस दिव्य आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
98 %
1.9kmh
100 %
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
30 °
Tue
24 °
Wed
25 °

Most Popular

error: Content is protected !!