Homeमध्य प्रदेशभोपालस्व थद्धाराम ज्ञानचंदानी की 38वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई

स्व थद्धाराम ज्ञानचंदानी की 38वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई

संत नगर – संत हिरदाराम नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में सिंधी समाज की शान व पूर्व उपमहापौर स्व थद्धाराम ज्ञानचंदानी की 38वीं पुण्यतिथि गरिमा के साथ मनाते हुए पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी ने स्व थद्धाराम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के काम किए तथा राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया राजनीति में रहकर उन्होंने कभी भी अहंकार नहीं किया। कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने उदबोधन में बताया कि स्व थद्धाराम ज्ञानचंदानी महान शख्सियत के धनी थे। वे परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के परम शिष्य थे तथा गुणवान, संस्कारवान, दयावान, निष्ठावान एवं नेक इंसान थे। पार्षद अशोेक मारण ने कहा कि स्व0 ज्ञानचंदानी कर्तव्यनिष्ठ कर्मठ कार्यकर्ता एवं ईमानदारी से सेवा करते हुए साख बनाई। उसे कभी भुलाया नही जा सकता। इस अवसर पर स्व थद्धाराम ज्ञानचंदानी के सुपुत्र टीकम ज्ञानचंदानी ने कहा कि हम अपने पिताजी के बताए मार्ग पर चलकर सेवा भाव का कार्य कर रहे है। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश जसवानी ने कहा कि संत हिरदाराम नगर के विकास में स्व0 ज्ञानचंदानी का अविस्मरणीय योगदान रहा। उप महापौर रहते हुए उन्होंने कई समस्याओं का निराकरण कराया। वरिष्ठ समाजसेवी राज मनवानी ने कहा कि स्व0 ज्ञानचंदानी सरल सहज और व्यक्तित्व के धनी थे। कन्हैया रामनानी ने कहा कि स्व थद्धाराम ज्ञानचंदानी ने संत हिरदाराम नगर में विकास की गंगा बहाई। पंचायत महासचिव राज वाधवानी ने कहा कि उन्होने पानी की समस्या हल के लिए ओवर टेंक का निर्माण करवाया। कम्युनिटी हाल का निर्माण व ट्रेन के स्टापेज करवाए। इस अवसर पर हरीश ज्ञानचंदानी ने कहा कि थद्धारामजी संत नगर के नेता नहीं थे वे पूरे मध्यप्रदेश सिंधी समाज के नेता थे। इस अवसर पर कांग्रेस के उप ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी, जगदीश सांवले व रामभरोसे भगवानिया ने कहा कि स्व0 थद्धाराम ज्ञानचंदानी एक राजनेता के साथ साथ वरिष्ठ समाजसेवी थे। हमें उनके बाते मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राकेश शेवानी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कलाकार रमेश कुमार तनवानी द्वारा भजन पेश किया गया। इस अवसर पर पंचायत उपाध्यक्ष शेरु रीझवानी, भरत आसवानी, परषोतम हरचंदानी, कमलेश देवानी, मोहन मनवानी, हीरानंद गनवानी, मोहनलाल चंदनानी, नरेश पेसवानी, लक्ष्मण वासवानी, मंघाराम, रमेश रीझवानी, शीतल चेलानी, रुप कुमार सोनी, राज बिजोरिया, राजकुमार गर्ग, अनिल टेकचंदानी, सुरेश वासवानी, मनोहर सतानी, शमी गंगवानी, कन्हैया नागदेव, रवि सतानी, रवि टेकवानी, अटल पमनानी, मूलचंद रामचंदानी, ओमप्रकाश पोहानी, बबलू टेकचंदानी, राजकुमार धानुक, बूलचंद वासवानी, प्रेम पठानी, पुरुषोत्तम थावानी, जानकीलाल भारानी कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में दो मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसके अलावा एमस हास्पिटल भोपाल में भोजन वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
76 %
1.9kmh
100 %
Wed
29 °
Thu
33 °
Fri
31 °
Sat
29 °
Sun
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!