Homeमध्य प्रदेशभोपाल372 लोगों ने करवाया अपने स्वास्थ का परीक्षण, 31 लोगो ने किया...

372 लोगों ने करवाया अपने स्वास्थ का परीक्षण, 31 लोगो ने किया रक्तदान

जेठानंद लालचंदानी जी की स्मृति में लगा शिविर; डॉक्टरों ने दिया परामर्श, बांटी दवाईया

भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित सिंधी कम्यूनिटी हाल में स्व. जेठानंद लालचंदानी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर चिरायु मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल के सहयोग में निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ करूणाधाम आश्रम के पीठाधीश शाण्डिल्य जी महाराज जी के कर कमलों द्वारा भगवान झूलेलाल की आरती के साथ किया गया, इस दौरान समाज के प्रमुखजनों ने स्व. जेठानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद लोगों ने अपने स्वास्थ का परीक्षण करवाया, इस शिविर में नेत्र, हड्डी, हृदय, चर्म, दंत समेत अन्य रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दी। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में परामर्श दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक कर अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना था। इस दौरान 362 लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया। शिविर आने वाले मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गई।
इस शिविर में 31 लोगो ने रक्तदान किया, जिसमे 18 पुरुष एवं 13 महिलाएं शामिल थी। इसके अलावा थाईराइड, शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. सुरेश भांभानी. जयकिशन लालचंदानी, दीपक लालचंदानी, मनोहर ममतानी, लखी साई, गोविंद गोयल, नितेश लाल, डॉ राजानी, जयपाल सचदेव, अमर दावानी, मनीष दरयानी, नरेश तलरेजा, राकेश कुकरेजा, विजय पाहुजा, तरुण मूलचंदानी, राजेश कंजानी, माधु चाँदवानी, गुलाब जेठानी, महेश बजाज. नारी गोलानी, संतोष लालचंदानी, दीपक राजानी, रवि आनंद, विकी गुरबानी, अमित खूबचंदानी, हरीश छाबड़िया, धीरज पाहुजा, संतोष बजाज, सुरेश चंदनानी, सहित समाज के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई थी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
63 %
0.3kmh
86 %
Mon
29 °
Tue
39 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!