Homeमध्य प्रदेशभोपाल40 दिवसीय प्रभात फेरी का श्रद्धापूर्वक समापन, अमर कथा का नियमित पाठ...

40 दिवसीय प्रभात फेरी का श्रद्धापूर्वक समापन, अमर कथा का नियमित पाठ करना चाहिए एवं इसे अपने घरों में स्थापित करना चाहिए : विधायक सबनानी

भगवान झूलेलाल जी के 26वें वंशज, 1008 सूर्यवंशी परम पूज्य ठकुर साईं मनीषलाल साहब जी (साईं भरूचवारा) के आह्वान एवं आज्ञा से नाहिरी माह के पावन अवसर पर पूज्य झूलेलाल चालीहा साहिब के निमित्त झूलेलाल ठकुर आसनलाल मंदिर, बी वार्ड, पुराना बैरागढ़ से 21 नवंबर को प्रारंभ हुई 40 दिवसीय प्रभात फेरी का समापन पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।


संत हिरदाराम नगर पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत आसवानी जी ने जानकारी देते हो बताया की समापन अवसर पर प्रातः 5:00 बजे पूज्य बहिराणां साहिब का विधिवत आयोजन किया गया। इसके पश्चात प्रभात फेरी जुलूस के रूप में निकाली गई, जिसका शहर के विभिन्न स्थानों पर भक्तजनों द्वारा भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से खूबचंदानी परिवार, धर्मानी परिवार, शेरू रीजवानी परिवार, सुखानी परिवार, पूज्य सिंधी पंचायत एवं चंद्र भोजवानी परिवार शामिल रहे।

भक्तजन ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते-नाचते हुए कमला पार्क स्थित शीतलदास की बगिया में झूलेलाल घाट पहुंचे। इस पावन अवसर पर भोपाल दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक माननीय श्री भगवान दास सबनानी जी, सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष श्री मनीष दरयानी जी तथा एडवोकेट श्री घनश्याम पंजवानी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधायक भगवान दास सबनानी ने पूज्य झूलेलाल चालीहा साहिब एवं भगवान झूलेलाल जी के पवित्र ग्रंथ श्री अमर कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक समाजजन को अमर कथा का नियमित पाठ करना चाहिए एवं इसे अपने घरों में स्थापित करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को सनातन धर्म की संपूर्ण जानकारी मिल सके और वे अपने धर्म का पालन कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता एवं अखंडता बनी रहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि परम पूज्य ठकुर साईं मनीष लाल साहब जी द्वारा चलाए जा रहे धार्मिक अनुष्ठान एवं आयोजनों को वह नमन करते हैं जिससे समाज में एकता कायम होती है तथा उन्होंने आयोजकों को इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में पूज्य बहिराणां साहिब का जल में विधि-विधान से विसर्जन किया गया तथा इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
36.3 ° C
36.3 °
36.3 °
34 %
3.9kmh
67 %
Fri
36 °
Sat
42 °
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!