भोपाल। साधु वासवानी स्वशासी महाविद्यालय, संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) इकाई एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर साधु वासवानी एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष श्री दयालदास डेटानी, सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह, डायरेक्टर डॉ. डी.के. दुबे तथा डॉ. सुमन मलिक ने पौधरोपण कर सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि सिलारपुरिया एवं एनसीसी एनो लेफ्टिनेंट अरविंद वर्मा की सक्रिय भूमिका रही। रा.से.यो. समिति की सदस्य श्रीमती करिश्मा रामनानी, श्रीमती ममता चौबे, सुश्री अंजू मांझीराणा, सुश्री अर्चना सिंह चौहान एवं सुश्री राखशी तैय्यबा सहित रा.से.यो. स्वयंसेवक समिति के अध्यक्ष श्री मोहित नरवरिया तथा बड़ी संख्या में रासेयो स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। हरियाली महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया।




Users Today : 35
Views Today : 46
Total views : 20083