Homeमध्य प्रदेशभोपालभोपाल बैरागढ़ 3 ई एम ई सेंटर केंद्रीय विद्यालय में क्षेत्रीय स्तर...

भोपाल बैरागढ़ 3 ई एम ई सेंटर केंद्रीय विद्यालय में क्षेत्रीय स्तर राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का का हुआ आयोजन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ 3 ई एम ई सेंटर भोपाल में क्षेत्रीय स्तर राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन 12 दिसम्बर को आयोजित किया गया| जिसका मुख्य विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए स्टेम (STEM) था | प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य मनीष तुली द्वारा किया गया।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, साथ ही इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा प्रयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देना बताया| इस प्रदर्शनी मे 71 केन्द्रीय विद्यालयों से आए 106 प्रतिभागियों, अनुरक्षक व शिक्षकों ने भाग लिया एवं 12 आमंत्रित विशेषज्ञों ने प्रदर्शनी का मूल्यांकन किया |

प्रदर्शनी मे 61 मॉडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। प्रमुख परियोजनाओं में— सौर ऊर्जा से चलने वाला घर,जल संरक्षण मॉडल, स्मार्ट सिंचाई प्रणाली,इलेक्ट्रिक सर्किट, हरित ऊर्जा पर आधारित प्रयोग पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मॉडल आदि शामिल थे। आमंत्रित विशेषज्ञों ने मॉडलों का मूल्यांकन किया। सर्वश्रेष्ठ मॉडलों को पुरस्कार प्रदान किए गए साथ ही विजेताओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी भी दी गईं।

आयोजन मे संभागीय उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन भोपाल श्रीमती शाहिदा परवीन का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ| कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों श्रीमती सुमेरा कुरैशी, श्रीमती श्रृद्धा सिन्हा, एस के दुबे, बी.के अनुरागी, हसीन अहमद एवं अन्य शिक्षकों का सहयोग प्राप्त हुआ|

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.6 ° C
18.6 °
18.6 °
60 %
1.6kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
38 °
Fri
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!