Homeमध्य प्रदेशवरुण अवतार भगवान श्री झूलेलाल सिंधु समाज रीवा के हर फोर व्हीलर...

वरुण अवतार भगवान श्री झूलेलाल सिंधु समाज रीवा के हर फोर व्हीलर में विराजेंगे, भगवान झूलेलाल जी की आरती, अरदास के पश्चात सेवा का द्वितीय चरण सम्पन्न।

रीवा, लेखराज मोटवानी-


रीवा/ कैलेंडर नववर्ष 2026 के आगमन के साथ ही रीवा के सिंधु समाज ने आस्था, संस्कार और सामाजिक एकता से ओत-प्रोत एक ऐतिहासिक संकल्प लिया है।
समाज की प्रत्येक फोर व्हीलर में सिंधु समाज के इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी की मनमोहक एंव आशीर्वाद प्रदान करती आकर्षक मुद्रा में प्रतिमा विराजमान करने का संकल्प लगातार जारी
यह पहल केवल एक प्रतिमा स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह श्रद्धा, सकारात्मक उर्जा, सामाजिक समरसता और सुरक्षित यात्रा का प्रतीक बनेगी। विश्वास है कि प्रभु श्री झूलेलाल जी की कृपा से हर यात्रा मंगलमय होगी और हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धी एंव सदभाव का संचार करेगी
सिंधी समाज रीवा को कैलेंडर नववर्ष का यह अनमोल तोहफा माह जनवरी से हिंदू नववर्ष भगवान श्री झूलेलाल चैती चांद 19 मार्च 2026 तक सिंधु समाज के स्वजनों को वितरित किया जाएगा
इसके पुर्व भी इस सेवादार टीम द्वारा श्री झूलेलाल जी की तस्वीर घर घर तक वितरित की थी,अब प्रत्येक फोर व्हीलर में इष्टदेव
श्री झूलेलाल विराजे इसका संकल्प लेकर आज सेवा का द्वितीय चरण प्रारंभ किया गया अर्जुन नगर सोसाइटी जिसमें बने बगीचे को अब *झूलेलाल पार्क के नाम से *जाना जाएगा*
आज श्री झूलेलाल गार्डन अर्जुन नगर में सेवा शुरू करते हुए 50 *से भी अधिक फोर व्हीलर में *सेवा* की गई
यह संकल्प न केवल धार्मिक सनातन भावना को सुदृढ़ करता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को संस्कार, सुरक्षा और सेवा का संदेश भी देता है


रीवा सिंधु समाज की इस सेवादार टीम श्री झूलेलाल कृपा समिति से उठी इस पहल से निश्चित रूप से समाज के युवाओ के लिये सनातन धर्म के प्रति आस्था एंव‌ विश्वास का संदेश देते हुए प्रेरणास्रोत बनेगी
सर्व प्रथम भगवान झूलेलाल जी की आरती अरदास की गई
द्वितीय चरण के इस कार्यक्रम में पुज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, संत समाज से महंत स्वामी कमलदास जी, स्वामी हंसदास जी, स्वामी स्वरूप दास जी स्वामी कृपालदास जी , कोमल शर्मा जी
सेवादार टीम के हरीश पंजवानी, अशोक टेकवानी, कैलाश बजाज, चंद्र कुमार जेठवानी, राजेश सोनेता खन्ना भैय्या,शोभराज वाधवानी,राजकुमार टिलवानी ,सुशील कुगंवानी, रेवाचंद आहूजा विजय टेकवानी श्रीचंद कोटवानी सुरेश निरंकारी, लेखराज मोटवानी,दीपक आर्या, राजकुमार आहूजा ,हरीश वाधवानी, महेश हिरवानी,विजय थावानी, गुलाब साहनी ,अनूप गेहानी, सुरेश पंजवानी पप्पन महेश ठारवानी, प्रकाश तारानी, अजय माधवानी,अमित डिगवानी, राम नारवानी, महेश सोनेता,एंव अर्जुन नगर की मातृशक्ति भी ने सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
72 %
1.5kmh
80 %
Wed
28 °
Thu
34 °
Fri
33 °
Sat
32 °
Sun
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!