Homeमध्य प्रदेशभोपालकांग्रेस विधायकों ने हाथों में थाली लेकर सरकार द्वारा जनता को परोसे...

कांग्रेस विधायकों ने हाथों में थाली लेकर सरकार द्वारा जनता को परोसे जा रहे ‘ख्याली पुलाव’ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

भोपाल मनीष श्रीवास्तव

कांग्रेस विधायकों ने हाथों में थाली लेकर सरकार द्वारा जनता को परोसे जा रहे ‘ख्याली पुलाव’ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के चौथे दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष जोरदार एवं सांकेतिक प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकदल ने हाथों में थाली लेकर सरकार द्वारा जनता को परोसे जा रहे ‘ख्याली पुलाव’ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार केवल घोषणाओं और दावों के सहारे चल रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नौकरियों की अनेक घोषणाएं कीं, लेकिन पिछले दो वर्षों से भर्तियां नहीं हो पा रही हैं, जिससे बेरोजगार युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं को रोजगार के नाम पर केवल आश्वासन और ‘ख्याली पुलाव’ परोसा जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा लाड़ली बहनों को 3000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया, लेकिन उन्हें भी सिर्फ इंतजार और आश्वासन ही मिल रहा है। आम जनता बिजली बिलों की मार से परेशान है, जबकि सरकार राहत के दावे कर रही है। यह भी केवल घोषणाओं तक सीमित है। स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं और न ही दवाइयों की उपलब्धता, जबकि सरकार हर जगह समुचित व्यवस्था होने का दावा करती है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक राजनीतिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की आवाज है। यह उनके अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी जनता से जुड़े हर मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी और विधानसभा से लेकर सड़क तक उनकी आवाज बुलंद करती रहेगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
58 %
2.3kmh
100 %
Mon
25 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
33 °
Fri
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!