Homeमध्य प्रदेशभोपालएमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम: मंत्री सारंग ने दी बधाई, बोले— "बेटियों का...

एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम: मंत्री सारंग ने दी बधाई, बोले— “बेटियों का दबदबा महिला सशक्तिकरण का प्रतीक”

भोपाल , विशेष संवाददाता

सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी संस्थानों के बराबर, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं में सुधार का दिखने लगा असर: विश्वास सारंग

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने छात्रों को बधाई देते हुए इसे सरकार के प्रयासों की बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे ‘नए भारत’ की तस्वीर करार दिया।

74% रहा 12वीं का रिजल्ट, बेटियों ने गाड़े झंडे
मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि 12वीं का परीक्षा परिणाम लगभग 74 प्रतिशत रहा है, जो कि उत्साहजनक है। उन्होंने खुशी जाहिर की कि एक बार फिर बेटियों ने टॉप कर अपना लोहा मनवाया है। सारंग ने कहा, “यह परिणाम उस समय आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का संकल्प पूरा हो रहा है। आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त होती महिलाओं की यह प्रगति अब शिक्षा के क्षेत्र में भी स्पष्ट दिखाई दे रही है।”

सरकारी स्कूलों के बढ़ते स्तर पर दिया जोर
निजी बनाम सरकारी स्कूलों की तुलना पर मंत्री सारंग ने स्पष्ट किया कि आज मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल किसी भी निजी स्कूल से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत किया गया है।

उन्नत प्रयोगशालाएं: स्कूलों में आधुनिक लैबोरेट्रीज का निर्माण।

सुव्यवस्थित शिक्षक: बेहतर शिक्षण पद्धति और शिक्षकों की उपलब्धता।

सांदीपनी स्कूल: इसे उन्होंने उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था का जीता-जागता उदाहरण बताया। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
सारंग ने कहा कि हमारा कमिटमेंट है कि हर बेटी और बेटा शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य संवारे। उन्होंने सफल हुए सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और जो छात्र सफल नहीं हो पाए, उन्हें निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

“आज सरकारी स्कूलों में भी उच्च स्तरीय सुविधाएं और पढ़ाई का माहौल है। इसी का परिणाम है कि सरकारी स्कूलों के छात्र भी लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।”
विश्वास सारंग, कैबिनेट मंत्री, म.प्र.

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
93 %
4.2kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!