मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम को हराने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमारी महिला क्रिकेट टीम ने शानदार जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम की इस जीत में मध्य प्रदेश की बेटी सुश्री क्रांति गौर का अहम योगदान रहा है, जिन्होंने पहली पारी में 5 विकेट और पूरे मैच में कुल 7 विकेट लिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश समेत पूरा देश महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर गर्व महसूस कर रहा है।
0
1
3
5
7
4
Users Today : 30
Views Today : 56
Total views : 18550



