जैसे जैसे अधिवक्ताओं के चुनाव की तारिख नज़दीक आ रही है ऐसे वैसे माहौल गरमाता नज़र आ रहा है, जिला अदालत में चुनावी तैयारियां जोरों पर है। 16 जुलाई को वोटिंग है। करीब 6 हजार वकील चुनाव में वोटिंग करने वाले हैं। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। सचिव पद के लिए 4 वकीलों ने नामांकन भरा है। 8 पदों के लिए कुल 100 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। वहीं, नतीजे 17-18 जुलाई को घोषित होंगे।
ऐसे में अधिवक्ताओं ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए उसे वोट करेंगे जो बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देगा। जिला अदालत में नए वकीलों के बैठने से लेकर कई समस्याएं हैं। पार्किंग, पानी की दिक्कत जैसी समस्याओं को अपने मुद्दों में शामिल करेगा वही जीतेगा।
महिला वकीलों भी अपनी एक आवाज़ में जिला अदालत में साफ-सफाई की दिक्कत, टॉयलेट की सफाई, नए वकील जो जुड़ रहे हैं उनको स्टाइपेंड का नहीं मिलना जैसी कई परेशानीया हैं। सभी ने एक आवाज़ में कहा कि जो इन समस्याओं के दूर करने की कोशिश करेगा वोट उसे ही करेंगे।
अधिवक्ता बोले-कोर्ट में बैठने के व्यवस्था नहीं
भोपाल में बार में लगभग 10 हजार वकील प्रैक्टिस कर रहे हैं, वहीं 2020 के बाद जो भी प्रैक्टिस कर रहे हैं उनके पास ठीक से बैठने के व्यवस्था नहीं है। ज्यादतर लोग सीनियर के पास बैठकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि जो भी व्यक्ति आए वो इन मुद्दों पर ध्यान दे।
महिलाओं की मांग
महिला अधिवक्ताओं ने कहा कि यहां वाशरूम में सफाई की बड़ी दिक्कत हैं वाशरूम को साफ नहीं रहते हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए के कॉमन रूम भी बनाया जाना चाहिए। उनके लिए सेनेटरी पैड की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो महिलाओं के मुद्दों को समझेगा हम उन्हें ही वोट करेंगे।




Users Today : 1
Views Today : 1
Total views : 18551