Homeमध्य प्रदेशभोपालसिंधी व्यंजन प्रतियोगिता की विजेताओं को मानस भवन में पुरस्कार देकर किया...

सिंधी व्यंजन प्रतियोगिता की विजेताओं को मानस भवन में पुरस्कार देकर किया सम्मान

भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा पिछले दिनों आयोजित कुकिंग कॉप्टिशन में भाग लेनी वाली महिलाओं के लिए रविवार को मानस भवन में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रतिमा बागरी (राज्य मंत्री म.प्र शासन) विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ( चिकित्सा विशेषज्ञ ) एवं विधायक भगवानदास सबनानी भी महिलाओं को पुरस्कार देने के लिए विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस अवसर पर श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सभी महिला प्रतिभागियों को अपनी और से शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सिंधी मेला समिति द्वारा महिलाओं को मंच प्रदान कराने का यह बहुत अच्छा प्रसास है, उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपने अपनी संस्कृति, भाषा एवं ख़ान पान को बढ़ावा देने का जो प्रयास किया है वह सराहनीय है, आज आप सभी महिलाए ही विजेता है, आज सब के बीच में यहाँ उपस्थित होकर में अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रही हूँ। इस अवसर पर इस भाजपा प्रदेश महामंत्री, विधायक एवं सिंधी मेला समिति के संरक्षक भगवानदास सबनानी ने भी आप सभी मात्रशक्ति बधाई की पात्र है, इस कुकिंग कॉप्टिशन करने का मुख्य उद्देश्य अपनी युवा पीढ़ी को अपने खाने से रूबरू करवाना है, अपनी भाषा, संस्कृति, को बचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम सिंधी समाज में लगातार आयोजित होने चाहिए। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रिया भावे चित्तावर, म.प्र बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष सुश्री निवेदिता शर्मा एवं फीस्टलिशिय, ससंस्थापक एवं स्वामिनी प्रियंका गोगिया तोरानी ने भी महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सिंधी महिला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी एवं महासचिव नरेश तलरेजा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
71 %
1.9kmh
11 %
Sun
28 °
Mon
32 °
Tue
29 °
Wed
31 °
Thu
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!