कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरना देकर हंगामा करने का प्रयास किया गया, जो प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक एवं अत्यंत निंदनीय कृत्य है।
इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा सांकेतिक प्रदर्शन कर कांग्रेस के इस गैर-जिम्मेदाराना एवं अलोकतांत्रिक कृत्य का विरोध किया गया।
इस अवसर पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता तथा मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




Users Today : 1
Views Today : 2
Total views : 18601