नव युवक सभा द्वारा संचालित सभी विद्यालय व महाविद्यालय अनन्दराम टी. शाहानी कन्या उ. मा. विद्यालय एवं सिंधु माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में माननीय मुख्य अतिथि विधायक हुजुर क्षेत्र रामेश्वर शर्मा व प्रबंध समिति द्वारा झंडा वंदन व राष्ट्रगान के साथ किया गया एन.सी,सी. विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट करके मुख्य अतिथियों को सलामी दी गयी। विद्यालय द्वारा रैली का आयोजन किया गया जो शहर के मुख्य मार्ग से गुजरकर विद्यालय में समापन किया गया।
संस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत में नव युवक सभा के अध्यक्ष वासदेव वाधवानी ने स्वागत भाषण मे सभी अतिथियों का स्वागत किया आज 15 अगस्त के महान राष्ट्र पर्व पर हम अपने अमर शहीदो को नमन करते है और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का प्रण करते है विशेष अतिथि राजेश हिंगोरानी (पार्षद वार्ड क्रमांक – 4 MIC सदस्य, संत हिरदाराम नगर) ने अपने उदबोधन में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए देश प्रेम के लिए प्रेरित किया चन्द्रकुमार लालचंदानी(उद्योगपति एवं समाज सेवी, भोपाल) ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा की देश की स्वंतंत्रता को बनाये रखने के लिये विद्यार्थी वर्ग में देश प्रेम की भावना होनी चाहिए इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत व भाषण दिए गए विशेष अतिथि श्रीमति प्रियंका मिश्रा (पार्षद वार्ड क्र.7 जिला महिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा प्रबंध समिति व विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी व कहा की हमें सजीव बनकर कार्य करना है ताकि आपके जाने के बाद आपको भी याद किया जाये। उपाध्यक्ष महेश दयारामानी ने अपने उधबोधन में उन्होने को बताया कि हमे यह नही देखना चाहिए की देश हमे क्या देता है बल्कि यह सोचे कि हम देश को क्या दे सकते है और आज के दिन हम उन वीरो को याद करें जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र भारत देख रहे है आने वाले दशक में हम एक विकसित राष्ट्र देखेंगे और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम में कक्षा आठवी के विद्यार्थियों को स्वर्गीय श्री चमनलाल मूलचंदानी, स्वर्गीय श्रीमती भगवानी देवी मूलचंदानी तथा कक्षा दसवी को ऐकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड ऐकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड भोजराज आसुदानी ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती पार्वती देवी आसुदानी एवं पिता स्वर्गीय श्री गोविंदराम आसुदानी की स्मृति में नकद पुरस्कार व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग नृत्य विद्यार्थियों द्वारा पेश किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या सुश्री ज्योति चौहान द्वारा सभी अतिथियों व प्रबंध समिति का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि राजेश हिंगोरानी (पार्षद वार्ड क्रमांक – 4 MIC सदस्य, संत हिरदाराम नगर), चन्द्रकुमार लालचंदानी (उद्योगपति एवं समाज सेवी, भोपाल) श्रीमति प्रियंका मिश्रा (पार्षद वार्ड क्र.7 जिला महिला अध्यक्ष), नव युवक सभा के अध्यक्ष वासदेव वाधवानी, उपाध्यक्ष महेश दयारामानी, सचिव सुरेश राजपाल, कोषाध्यक्ष धर्मप्रकाश मोटवानी, शिक्षा समिति सदस्य कमल प्रेमचंदानी, पुरषोत्तम टिलवानी, श्रीमति शीला मूलचंदानी (भाजपा नेत्री), अशोक कुमार हिमथानी, नरेंद्र कुमार लालवानी, प्राचार्या सुश्री ज्योति चौहान, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया धर्मदासानी, के.टी के प्राचार्य हरीओम शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्या श्रीमती प्रिया बुधवानी, समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थी वर्ग सम्मलित हुए।
मंच संचालन श्रीमती काजल मोरंदानी (डी. डी. प्ले विद्यालय) एवं पूनम मुखरईया (दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज) ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया गया।




Users Today : 35
Views Today : 46
Total views : 20083