Homeमध्य प्रदेशआयुक्त श्री शर्मा एवं आईजी श्रीमती सिंह ने राजस्व एवं पुलिस विभाग...

आयुक्त श्री शर्मा एवं आईजी श्रीमती सिंह ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली

प्रशासन – पुलिस की टीम भावना की आयुक्त श्री शर्मा ने की प्रशंसा, नवाचारों के लिए दी बधाई

आयुक्त श्री शर्मा एवं आईजी श्रीमती सिंह ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली

भोपाल संभागायुक्त भोपाल श्री कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) देहात भोपाल संभाग श्रीमती रूचिवर्धन सिंह की अध्यक्षता में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून- व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों तथा विभागीय समन्वय की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं नशाग्रस्त व्यक्तियों के पुनर्वास, सीसीटीवी स्थापना, शस्त्र लाइसेंस, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, बाउंड ओवर तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।

आयुक्त श्री शर्मा ने प्रशासन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ किए गए कार्य और नवाचार सराहनीय हैं। उन्होंने इस समन्वय को आगे भी बनाए रखने का आह्वान करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि आगामी एक माह में विभिन्न त्योहारों के दृष्टिगत बाउंड ओवर एवं अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को पूरी गंभीरता से किया जाए, ताकि जिले में शांति एवं कानून- व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तथा त्योहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी रखने तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के बेहतर समन्वय के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, अपर कलेक्‍टर श्री प्रताप सिंह चौहान, समस्‍त अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री विरेन्‍द्र सिंह दांगी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

*राजस्व अधिकारियों की कार्यशैली आमजन को दिखाई दे – आयुक्त शर्मा*

*राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*

संभागायुक्त भोपाल संभाग श्री कर्मवीर शर्मा ने राजस्‍व की समीक्षा बैठक में कहा कि सभी अधिकारी सुशासन की भावना के अनुरूप कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि आमजन को राजस्व अधिकारियों की सक्रिय एवं संवेदनशील कार्यशैली का स्पष्ट अनुभव हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने कार्यों की प्राथमिकताएं तय कर उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप क्रियान्वित करें। आयुक्त श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त सभी प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध सेवा प्रदाय शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने राजस्व प्रकरणों के पंजीयन पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रकरण का पंजीयन अधिकतम एक से दो दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण कर समय-सीमा में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि समीक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं प्रभावी होनी चाहिए। ब्लॉकवार एवं तहसीलवार आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया जाए ताकि कमियों की पहचान कर उनमें शीघ्र सुधार किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फॉलो-अप, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं सतत समीक्षा के माध्यम से राजस्व सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल प्रकरणों का निराकरण करना नहीं, बल्कि आमजन को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी अधिकारी जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें, जिससे शासन के प्रति नागरिकों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
31.5 ° C
31.5 °
31.5 °
65 %
1.4kmh
100 %
Sun
31 °
Mon
27 °
Tue
28 °
Wed
26 °
Thu
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!