Homeमध्य प्रदेशभोपालदौ दिवसिय पारिवारिक सिंधी मेले का सफलता पूर्वक हुआ समापन

दौ दिवसिय पारिवारिक सिंधी मेले का सफलता पूर्वक हुआ समापन

मेला समिति ने दिलवाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


भोपाल -सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन रविवार को हो गया। अंतिम दिन समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षक के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, जल संरक्षण करने और ऊर्जा की बचत करने का संकल्प लिया गया।
मेला की समाप्ति पर परिसर को स्वच्छ रखने के लिए सभी सदस्यों ने अपनी ज़िम्मेदारी निभाई और कुछ ही घंटे में मेला परिसर को साफ किया।
इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि सिंधी मेला समिति का हर सदस्य पर्यावरण संरक्षण को सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं बनाएं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनाकर प्रतिदिन इस संकल्प को अपनाएं। अभी कुछ दिन पहले ही महिलाओं ने ईदगाह हिल्स स्थित सिंधी मेला समिति के कार्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया था, जो इस गंभीर समस्या के प्रति अपने कर्तव्य को याद दिलाता है।
रविवार को महापौर मालती राय ने सिंधी मेला समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम की प्रशंसा की एवं समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
मेले के अंतिम दिन समाज के लोगो का उत्साह देखने लायक था लोगों ने अपने पूरे परिवार के साथ मेले का भरपूर आनंद लिया और स्वादिष्ट सिंधी व्यंजनों का स्वाद चखा, मेले के अंतिम दिन पुरस्कारों का भी वितरण अतिथियों द्वारा दिया गया,
जिसमे शान -ए सिंधियत श्रीमती द्रौपति धनवानी, ओल्ड इज गोल्ड श्रीमती भारती आसुदानी, स्वर्गीय उत्तमचंद ईसराणी सेवा सम्मान किरण वाधवानी, स्वर्गीय गोविंदराम बत्तरा सेवा सम्मान आशा वंजानी, स्वर्गीय शौकतराय कटारिया सेवा सम्मान चित्रा भूरानी, स्वर्गीय काका कीमतराय नागदेव सेवा सम्मान मंजीत कौर को दिया गया, इसके अलावा पूज्य सिन्धी पंचायत जहांगीराबाद एवं पूज्य सिन्धी पंचायत इसरानी मार्केट भोपाल को श्रेष्ठ पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अहमदाबाद से आए नीलेश व सोनिया राजानी को सिंधी मेला समिति सम्मान से सम्मानित किया गया। मेले के अंतिम दिन रॉक स्टार नील ने भी एक से एक शानदार गीत गाए जिससे मेले में मौजूद लोग झूम उठे और पूरा माहौल ख़ुशनुमा हो गया। इस अवसर पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि इस वर्ष सुंदरवन गार्डन परिसर में लोगों के सुविधा के लिए वेले पार्किंग की व्यवस्था को भी काफ़ी सराहा गया, आने वाले वर्ष में बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए बैटरी वाहनों की व्यवस्था भी उपलब्ध की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
63 %
0.3kmh
86 %
Mon
29 °
Tue
39 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!