Homeमध्य प्रदेशभोपालनर्मदा मिशन परिवार द्वारा आयोजित 20 दिवसीय जल गंगा संवर्धन मिशन 14...

नर्मदा मिशन परिवार द्वारा आयोजित 20 दिवसीय जल गंगा संवर्धन मिशन 14 जून 2026 को सिन्धी मेला समिति की टीम करेगी सहभागिता

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नर्मदा मिशन परिवार द्वारा आयोजित 20 दिवसीय “जल गंगा संवर्धन मिशन” के अंतर्गत कल 14 जून 2026 (रविवार) को सिन्धी मेला समिति की टीम विशेष रूप से सहभागिता करेगी।

जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, नदी पुनर्जीवन एवं जनजागरूकता के संकल्प को समर्पित है। इस अवसर पर हमारे लिए यह गौरव का विषय है कि नर्मदा मिशन परिवार के साथ इस जनहितकारी अभियान में भोपाल की महापौर आदरणीया श्रीमती मालती राय जी तथा दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र, भोपाल के लोकप्रिय विधायक एवं सिन्धी मेला समिति के मुख्य संरक्षक आदरणीय भगवानदास सबनानी जी भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

यह अभियान 14 जून रविवार ताज लेकफ्रंट के सामने, भोजताल से वन विहार तक प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक रहेगा। आइए, हम सभी इस प्रेरणादायी अभियान का हिस्सा बनकर जल, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएँ तथा एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योगदान दें। प्रकृति की रक्षा करें… भविष्य सुरक्षित करें

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
82 %
3.6kmh
100 %
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
31 °
Tue
27 °
Wed
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!