Homeमध्य प्रदेशभोपालनवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (2025–26)...

नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (2025–26) में शत-प्रतिशत परिणाम

नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (2025–26) में शत-प्रतिशत परिणाम
नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (2025–26) में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के रजत जयंती दिवस के पूर्व संध्या पर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

इस वर्ष कुल 119 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 115 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि शेष 4 विद्यार्थियों ने 50 से 59 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए। यह परिणाम विद्यालय के समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है। विशेष रूप से 8 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 37 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से माईशिका साहू एवं निशिता खुबचंदानी ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया। भविष्या रामानी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जागृति चांदवानी ने 95.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए, जबकि लवीना सावलानी एवं दिशा जैन ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मानसी लालवानी एवं माही मंघवानी ने भी 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि माईशिका साहू ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, वहीं जेनिका असवानी ने सूचना प्रौद्योगिकी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशिष्ट उपलब्धि दर्ज की।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता के लिए अभिभावकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके निरंतर सहयोग एवं विश्वास के लिए धन्यवाद दिया है। विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
62 %
1.2kmh
70 %
Fri
39 °
Sat
42 °
Sun
41 °
Mon
41 °
Tue
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!