स्व. माधुरी जायसवाल की स्मृति में शीतल पेय जल की मशीन लगाई गई पगडी रस्म स्थल पर
संत नगर – संत हिरदाराम नगर के किराना व्यवसायी व वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष जायसवाल जी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती माधुरी जायसवाल की स्मृति में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय बोरवन पार्क स्थित पगडी रस्म हाल में शीतल पेय जल की मशीन लगाई गई। जिसका उदघाटन आज प्रथम पुण्यतिथि पर किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राम बसंल ने कहा कि बोरवन पार्क में मार्निंग वाक व पगडी रस्म हाल में सैकडो की तादाद में लोग शामिल होते है। जायसवाल परिवार ने भाभी जी की स्मृति में यह वाटर कुलर लगवाकर बडा ही पुण्य का कार्य किया है। वार्ड क्र. 5 के पार्षद अशोक मारण ने कहा कि जायसवाल परिवार समाजसेवा में लगा रहता है और समय समय पर गरीब व दीन दुखियों की सेवा करते रहते है। उन्होने शीतल पेय जल की मशीन लगाकर बडा ही पुण्य का कार्य किया है। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष माधु चांदवानी ने कहा कि सुभाष जायसवाल व उनके सुपुत्र संतोष जायसवाल जी धार्मिक प्रवृति के है। इनका परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी पर भी अटूट विश्वास है और भाभी जी भी दानवीर थी व दीन दुखियों की भी सेवा करती थी। इस अवसर पर संतोष जायसवाल ने कहा कि हम पूज्य सिंधी पंचायत के आभारी है। जिन्होने हमारी माता जी की याद में यह वाटर कुलर लगवाकर नेक कार्य किया है। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष जगदीश आसवानी ने किया।
इस अवसर पर नंद दादलानी, भरत आसवानी, गुलाब जेठानी, जेठानंद मंगतानी, माधु पारदासानी, हरीश मेहरचंदानी, मनीष बागवानी, घनश्याम लालवानी, शेटटी चंदनानी, संतोष रायचंदानी, भरत मोहनानी, राकेश शेवानी, किशोर साधवानी, प्रकाश वीधानी, आसन तोतलानी, शिम्मी गंगवानी, बबलू टेकचंदानी, सनी गिदवानी, रवि टेकवानी, सनी छाबडा, संतोष तोतलानी, दयाल दोलतानी, मुरली गुरबानी, प्रेम पठानी आदि ने स्व. माधुरी जायसवाल के छायाचित्र पर पुष्प भेंटकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। अंत में दो मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।




Users Today : 27
Views Today : 30
Total views : 11862