Homeमध्य प्रदेशभोपालजीपीएस स्कूल के बच्चों का भरा वाहन पलटा, ड्राइवर फरार, ग्रामीणों की...

जीपीएस स्कूल के बच्चों का भरा वाहन पलटा, ड्राइवर फरार, ग्रामीणों की मदद से बच्चों को वाहन से सुरक्षित निकाला

भोपाल मनीष श्रीवास्तव

राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र परवलिया सड़क में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब जीपीएस स्कूल का बच्चों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। वाहन में उस समय 17 बच्चे सवार थे, जो परवलिया सड़क पंचायत के शाहपुर गांव से परवलिया में मौजूद स्कूल जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वही मौके से वाहन चालक फरार हो गया।

घटना की सूचना परवलिया सड़क पुलिस थाना पहुंच कर परिजनों ने शिकायत दर्ज की और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वाहन चालक कपिल श्रीवास्तव के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 281,125,और मोटर यान अधिनियम के तहत धारा 184 के तहत प्रकरण दर्ज किया है,और स्कूल बाहन मैजिक क्रमांक mp04,TB,0464 को हिरासत में लिया गया।

फरियादी दीपक मीना ने आरोप लगाया कि वाहन चालक शराब के नशे में धुत था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।


मौके पर स्कूल संचालक है चेतन पाटीदार ने आकर बहुत मदद की और हमारे साथ थाने पहुंचकर ड्राइवर और वाहन पर कार्रवाई में साथ दिया!

दीपक मीणा फरियादी

वहीं ग्रामीण विजय शर्मा ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों को कंडम वाहन में लाया-ले जाया जा रहा था तथा स्कूल में डी.एड. और बी.एड. योग्य शिक्षक भी नहीं हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विजय शर्मा ग्रामीण

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एन. के. अहिरवार ने कहा कि यदि किसी भी स्कूल में कंडम या अनुपयुक्त वाहन संचालित पाए गए तो संबंधित प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी निजी स्कूलों को परिवहन नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी है।
हादसे में बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई, यह राहत की बात रही। अभिभावकों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है और उन्होंने स्कूल वाहनों की नियमित जांच की मांग की है।
एन ,के ,अहिरवार,जिला शिक्षा अधिकारी

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
85 %
2.9kmh
15 %
Tue
31 °
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!