Homeमध्य प्रदेशभोपालकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ब्लॉक कांग्रेस ने जलाया पुतला, भाजपा...

केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ब्लॉक कांग्रेस ने जलाया पुतला, भाजपा सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है: अशोक मारण

आज ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक मारण के नेतृत्व में चंचल चौराहा पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया गया उक्त जानकारी देते हुए ब्लाॅक प्रवक्ता महेश गुरबानी ने बताया कि कल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार द्वारा जनहित मुद्दों को लेकर सरकार से सवाल पुछने के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार जी के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के विरोध में एवं भागिरथपुरा में दुषित पानी, छिंदवाड़ा में कप सिरप, भाजपा नेताओं द्वारा सेना का अपमान किए जाने,अमेरिका से ट्रेंड डील किए जाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतु पटवारी के निर्देश पर ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक मारण जी के नेतृत्व में चंचल चौराहा संत हिरदाराम नगर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया गया इस दौरान यहा पर पुलिस से झुमा झटकी के दौरान स्थानीय कांग्रेस जन पुतला जलाने में कामयाब हुए इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक मारण ने कहा कि विपक्ष में रहकर जनता की समस्यायों को उठाना हमारा दायित्व है पर यह दुख की बात है इतने वरिष्ठ मंत्री कभी सवाल पुछने पर पत्रकारों का अपमान करतें है तो कभी विपक्ष के नेता को अपशब्द कहते हैं स्वयं मुख्यमंत्री भी यह मानते है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी के यह शब्द सही नहीं थे इसलिए ऐसे मंत्री को मंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है वहीं मुख्यमंत्री जी को तत्काल ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए यहां पर उप ब्लाॅक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी ने कहा कि भाजपा के मंत्री विधानसभा में जनता की आवाज को दबाने का काम कर रहे हैं इस अवसर पर गांधीनगर ब्लाॅक अध्यक्ष सोनु तोमर ने कहा कि अब प्रदेश के मंत्री सत्ता के नशे में गुंडागर्दी की तरह बात कर रहे आने वाले चुनाव में जनता इनका एक एक हिसाब लेगी इस अवसर पर मुख्य रूप से उप ब्लाॅक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी गांधीनगर ब्लाॅक अध्यक्ष सोनु तोमर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश मेघानी, तुलसी जोतवानी, लीलाधर पंवार, महेश गुरबानी, अशोक गोकलानी, लक्ष्मणदास वासवानी, विशणु मारण, राजेश लीलानी ,शम्मी गंगवानी, सोनु रायचंदानी, अनिल टेकचंदानी, बालमुकुंद प्रजापति, रहिस भाई, बद्री सिंगरोली, साहिल खान, अजित फुलवानी, सुरेश वासवानी, धिरज गोस्वामी, बिरजू सतानी, सुजल कामले,अमन रहेकवार , रोनक नागले, यश नेपाली, कुषणा सिंह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे यहां पर पुतला जलाने के दौरान भाजपा सरकार एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई


RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
71 %
6.3kmh
100 %
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
30 °
Sat
32 °
Sun
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!