Homeमध्य प्रदेशभोपालपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ में पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य हुआ...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ में पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य हुआ आयोजन

प्राचार्य मनीष तुली ने सभी आए हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ से किया स्वागत अभिनंदन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ में आज पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें 1984 से 2005 तक की बैंच के पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री मनीष तुली ने सभी आए हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को विद्यालय के विभिन्न कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी प्रदान की और विद्यालय में चल रहे विद्यांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया। आए हुए अतिथियों ने अपने पुराने अनुभव को साझा किया और अपने विद्यालय के दिनों व शिक्षकों को याद किया। विद्यालय में सभी अतिथियों के लिए रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छात्र- छात्राओं ने नृत्य गायन का प्रस्तुतीकरण किया। अतिथियों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। अंत में सभी पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।


इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व छात्र श्री राजीव अग्निहोत्रीजी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्नातकोत्तर शिक्षिका श्रीमती मौली पॉल द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
22.4 ° C
22.4 °
22.4 °
42 %
1kmh
19 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!