संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि ज्वाला कान्वेंट स्कूल में भगवान श्री झूलेलाल महाराज जी का आकर्षक चित्र बनाने वाले बच्चों को प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिताएं में कई बच्चों ने भगवान श्री झूलेलाल महाराज जी का चित्र के साथ बहिराणा साहिब भी बनाया था।
इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी ने बच्चों को इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल महाराज जी का चित्र बनाने पर बधाई दी गयी एवं कहा कि बजरंग सेना समिति द्वारा हर हिन्दू बच्चें को अपने इष्टदेव से जोडने का काम कर रही है।
समिति अध्यक्ष देवानी ने कहा कि आज कल युवा पीढी जो भटक गयी है उन युवाओं को आगे लाने के लिए प्रतियोगिताएं रखी जा रही है जिससे युवा भी बढ चढकर प्रतियोगिताएं में हिस्सा ले एवं अपने हिन्दू धर्म को मजबूत बनाए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ज्वाला कान्वेंट स्कूल के प्राचार्य राज बतरा ने पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधू चांदवानी, राकेश शेवानी, बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, कमलेश देवानी, महेश खटवानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, रमेश कुमार तोलानी, राज कुमार धानुक का फूल माला से स्वागत किया गया। सम्मानित हुए बच्चो में मानसी देवानी, अनिका टिलवानी, नमन देवानी, जीनल टिलवानी, अवनी बाबानी, प्रखिल बाबानी, मानव, मनन, गौरव, प्रियांशु तेजवानी आदि शामिल है।
बजरंग सेना समिति: भगवान श्री झूलेलालजी का आकर्षक चित्र बनाने वाले बच्चो को किया पुरस्कृत
Jharkhand
overcast clouds
30.7
°
C
30.7
°
30.7
°
65 %
0.8kmh
99 %
Sun
31
°
Mon
34
°
Tue
34
°
Wed
28
°
Thu
31
°




Users Today : 29
Views Today : 34
Total views : 19134