Homeमध्य प्रदेशभोपालबहू-पोती से प्रताड़ित ससुर ने बहते पानी में छलांग लगाकर की आत्महत्या,...

बहू-पोती से प्रताड़ित ससुर ने बहते पानी में छलांग लगाकर की आत्महत्या, प्रॉपट्री से हिसा लेने को हुई बहस

पोती में था मोह, पोती ने कहा बुढे मरोगे तो साथ में ले जाओगे क्या।

संत हिरदाराम नगर 18.05.2026

संत नगर का प्रख्यात पेपसी व्यवसाई राजकुमार वासवानी जिसके घर में पिछले 8 माह से प्रॉपर्टी का हिसा लेने को आए दिन बहस होती रहती थी। एक दिन एसा आया कि पोती ने अपने दादू को बोला बुढे तुम्हारा एक पैर शमशान में है। मरोगे तो प्रापर्टी साथ में ले जाओगे। हमें हमारा हिसा देते क्यो नहीं हों। यह शब्द सुनते ही राजकुमार वासवानी के कलेजे के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उसने शहर से दूर चंदेरी जहां उनके कई खासि पेप्सी के ग्रहाक थे गया लौटते उसके दिमाग में अपनी पौती के कहे शब्द गूंज उठे और अचानक झील के पास गाड़ी रोकर कर बहते पानी में छलांग लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर राजकुमार की बॉडी पीएम के लिए भेज दी, पीएम के बाद राजकुमार वासवानी की बॉडी को परिजनो को सौंप दिया। 17-05-2026 रविवार को राजकुमार वासवानी का अंतिम संस्कार संत हिरदाराम नगर विश्राम घाट में किया गया।
क्या है पूरा मामला-
राजकुमार वासवानी संत हिरदाराम नगर निवासी है। उसके परिवार में धर्मपत्नी वीना वासवानी, बहू गीत वासवानी, पोती मिष्टी वासवानी रहते थे। राजकुमार वासवानी के बेटे प्रकाश वासवानी का करीब 10 वर्ष पूर्व एक सड़क हादसे मंे निधन हो गया। राजकुमार वासवानी का मोह अपनी पौती में बसा हुआ था। उसने अपने बेटे के मरने के बाद अपनी बहू को बेटी की तरह लाड़-प्यार करता था। एसा नहीं कि राजकुमार की पत्नी वीना का स्वभाउ अपनी बहू के प्रति कभी अलग रहा हो। वह भी अपनी बहू को बेटी की तरह प्यार दुलार करती थी और पोती में मोह रखती थी। कहीं भी आने जाने की पूरी छूट दे रखी थी।
प्रकाश की मौत के करीब 8 साल बाद अचानक राजकुमार की बहू ने नौकरी करने की बात अपने ससुर से कही। राजकुमार ने उसे जो अच्छा लगे करने को कहा और काह बेटा जिसमें तुम्हे खुशी मिलती है वह करो। पूरा परिवार खुश रहता था अपना जीवन बसर कर रहा था।
अचानक 8 महिने पहले बहू के स्वभाव में परिवर्तन होने को दिखा और बहू गीत ने अपने सांस ससुर से अपना हिसा मांगने की बात कही। तब राजकुमार वासवानी ने अपनी बहू को हंसते हुए कहा बेटा अब हमारी जिंदगी के कितने ही दिन बचे है। बेटा सभी कुछु तो तेरा ओर मिष्टी का है। अचानक मिष्टी ने कहा बुढे हो गए हो एक पैर शमशान में है, मर जाओगे तो क्यो ये सब अपने साथ ले जाओगे। हमें अपना हिसा देते क्यों नहीं हो। अचानक मिष्टी में मुंह से ये शब्द सुनकर राजकुमार के दिल के टुकड़े टुकड़े हो गए दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। तभ अचानक गीत ने राजकुमार पर हमला कर दिया। राजकुमार ने अपने को बचाने के लिए अपना हाथ ऊपर किया तभी मिष्टी ने एक वीडियो बनाया। जिसमें राजकुमार का हाथ ऊपर उठा था एसा प्रतीत हो रहा था कि वो गीत पर हाथ मारने के हाथ उठा रहा है। वीडिया में मारते हुए नहीं दिखा या गया। गीत ने ये वीडियो पुलिस में दिखाया राजकुमार को पेश होने के लिए कहा गया। इधर मिष्टी की मां गीत मिष्टी को लेकर घर में अपने रूम में ताला लगाकर अपने मायके जबलपुर चली गई।
राजकुमार को अब जेल जाने के रास्ते दिख रहे थे। अपनी इज्जत की धज्जियां उड़ती नज़र आ रही थी। छवि समाज में धूमिल होती दिख रही थी। राजकुमार को जेल जाने का इतना डर नहीं था जितना कि मिष्टी द्वारा किया गया जहिरीले शब्दो बांण जो उसके दिमाग और दिल में चुभ गए थे।
जिस मिष्टी के लिए उसने अपनी पूरी जिंदगी उसके लाड़ प्यार में गुजार दी, किसी चीज की कोई कमी नहीं रखी उसने जहीरे एसे षब्दो के बाण से एसा दिमागी घायल राजकुमार को कर दिया कि उसने 16-05-2026 शनिवार के दिन चंदेरी भोपाल से करीब 300 किलोमीटर दूर जाकर बहते पानी में अपनी जान दे दी।

माँ-बेटी के नाम दीया आवेदन
राजकुमार वासवानी के इस तरह परिवार को छोड़कर चले जाने से राजकुमार भतीजे अशोक वासवानी ने राजकुमार वासवानी के दामाद अमित खटवानी ओर दिलीप लालवानी के साथ मिलकर सिंधू प्रभात संपादक से घटना की पूरी चर्चा की विषय को गंभीरता से समझने के बाद संपादक डा. नरेश वासवानी ने जो कि रिष्ते में राजकुमार वासवानी का छोटा चचेरा भाई है ने थाना खजूरी में गीत वासवानी और मिष्टी के नाम अपने भाई राजकुमार के आत्महत्या करने के लिए गीत और उसकी बेटी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए आवेदन पेश किया। आवेदन को गंभीरता से समझते हुए थान खजूरी एसआई प्रभा शर्मा जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
86 %
0.9kmh
92 %
Thu
34 °
Fri
33 °
Sat
32 °
Sun
29 °
Mon
27 °

Most Popular

error: Content is protected !!