बैंकर्स क्लब का 33वां वार्षिक कार्यक्रम स्थानीय संस्कार स्कूल, संत हिरदारामनगर में आयोजित किया गया l

कार्यक्रम में सभी कार्यकारिणी एवं अन्य सक्रिय साथी उपस्थित रहे l
प्रारंभ में सभी सदस्य परिवार सहित आरती में शामिल हुए l
उसके उपरांत बैंकर्स क्लब की परम्परा अनुसार, उपस्थित सदस्यों के बीच लकी ड्रॉ निकाला गया जो ईश्वरः गुरनानी को प्राप्त हुआ l
अतिथियों के रूप में संस्कार स्कूल के सचिव बसंत चेलानी एवं पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधू चांदवानी उपस्थित थे जिन्होंने मंच की शोभा बढ़ाई ।

बैंकर्स साथियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें जिसमें गायन, नृत्य आदि की प्रस्तुतियां शामिल थी, जिन्होंने उपस्थितजनों को मन्त्रमुग्ध कर दिया, यह सिलसिला लगातार 2 घंटे तक चला जिसका सम्पूर्ण प्रभावी संचालन साँस्कृतिक सचिव सोनिया खुशलानी,यूको बैंक और संगठन सचिव राहुल वासवानी द्वारा किया गया । गायन की शानदार प्रस्तुतियां अध्यक्ष सुंदर किशनानी, महासचिव गुलाब जेठानी, सांस्कृतिक सचिव सोनिया खुशलानी, साहित्यकार भगवान बाबानी, रमेश नागानी, पी एन पेसवानी और जय सबनानी द्वारा की गई, नृत्य निशिता खुशलानी, मनीषा मंघरानी, एवं सानिया वासवानी द्वारा प्रस्तुत किया गया l भारती थावानी एवं हर्षिता लालवानी द्वारा एक लघु नाटक भी प्रस्तुत किया गया l
कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सदस्यों के बीच अन्तिम आकर्षक लकी ड्रॉ निकाला गया जो विशाल आवतरणी को प्राप्त हुआ ।




Users Today : 27
Views Today : 40
Total views : 12873