Homeमध्य प्रदेशभोपालभाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता भोपाल से बने दुर्गेश केसवानी, इन्दौर से...

भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता भोपाल से बने दुर्गेश केसवानी, इन्दौर से जे.पी. मूलचंदानी


भोपाल, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने दुर्गेश केसवानी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा की गई, जिससे संगठन में उनके प्रति विश्वास स्पष्ट झलकता है।

दुर्गेश केसवानी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के कट्टर समर्थक और संगठन के सक्रिय एवं कुशल कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं। वे मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के भी कट्टर समर्थकों में गिने जाते हैं।

प्रदेश प्रवक्ता के रूप में इससे पूर्व भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि वे इस नई जिम्मेदारी में भी संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

वही इन्दौर से जे.पी. मूलचंदानी को भाजपा का प्रदेश वार्ताकार (प्रवक्ता) बनाया गया। जे.पी. मूलचंदानी को भाजपा का प्रदेश वार्ताकार (प्रवक्ता) बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई, जे.पी. मूलचंदानी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार, धन्यवाद।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
85 %
2.9kmh
15 %
Tue
31 °
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!