Homeमध्य प्रदेशभोपालभोले बाबा को अर्पित किए रक्षासूत्र, गुलाल एवं अबीर से किया बच्चों...

भोले बाबा को अर्पित किए रक्षासूत्र, गुलाल एवं अबीर से किया बच्चों ने शिवअभिषेक

संत नगर . बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन मास के पावन पर्व पर भोले बाबा को रक्षासूत्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान शिवजी का शिवरक्षास्त्रोतम का पाठ से किया गया एवं बच्चों द्वारा भी गुलाल एवं अबीर से भगवान शिवजी का अभिषेक किया गया जिसमें बजरंग सेना समिति ने हर हिन्दू बच्चे को धर्म से जोडने की पहल कर धर्म के मार्ग पर ला रही है। अंत में भगवान शिवजी की आरती एवं हरि ओम नम शिवाय का जाप कर हथप्रसादी वितरण किया गया।
समिति अध्यक्ष देवानी ने बताया कि आज पुत्रदा एकादशी भी है एकादशी पर अबीर, गुलाल से अभिषेक भगवान शिवजी और माता पार्वतीजी के लिए किया जाता है।
शिव अभिषेक करने वालो में बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, समाजसेवी महेश खटवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सचिव राज कुमार धानुक, रमेश तोलानी, वीण्केण्नाथानी, एडवोकेट बीण्केण्सेन, मानव देवानी, कौशल, दक्ष बिजोरिया, आयुषी धानुक, आरुषी, प्रियांशी धानुक, रियांश सेन आदि ने किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
76 %
1.9kmh
100 %
Wed
29 °
Thu
33 °
Fri
31 °
Sat
29 °
Sun
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!