राखी के बदले लिया व्यसनमुक्ति के संकल्प का उपहार।
केंद्रीय कारागार, भोपाल में श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में महिला उत्थान मण्डल, भोपाल द्वारा सैंकड़ो बन्दीजनों को रक्षा सूत्र बांधा गया।
वैदिक विधि से तैयार किए गए रक्षा सूत्र जिसमें अक्षत, कुमकुम, केसर, दूर्वा, हल्दी का उपयोग किया गया था, अपने आप में एक अनोखा उपहार था।
इसके साथ बन्दीजनों से राखी के बदले एक संकल्प लिया कि वो सिगरेट, गुटखा, शराब आदि व्यसनों से दूर रहेंगे। व अपना जीवन उन्नत बनाएंगे।
महिला उत्थान मंडल के प्रभारी, प्रीति आहूजा, प्रवीणा गर्ग, नीतू हासानी, राधा वाधवानी व अन्य सदस्य भी सम्मिलित हुए। सभी को संत श्री आशारामजी आश्रम की और से मिष्ठान वितरित किया गया।




Users Today : 13
Views Today : 22
Total views : 20555