Homeमध्य प्रदेशभोपालयुवा सदन कार्यालय पर संत हिरदाराम नगर एवं गांधीनगर क्षेत्र की समीक्षा...

युवा सदन कार्यालय पर संत हिरदाराम नगर एवं गांधीनगर क्षेत्र की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

मानसून को दृष्टिगत रखते हुए सभी नालों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने, बोरबन रोड पर जमा मिट्टी हटाने एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सिक्स लेन फ्लाइओवर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के दौरान निकाली गई मिट्टी का निर्धारित स्थान पर निष्पादन करने को कहा।

क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे ध्यान में रखते हुए बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाकर बारिश एवं आंधी के दौरान भी विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का सर्वे कर उन्हें शीघ्र चालू करने तथा अतिक्रमण के कारण बाधित मार्गों को मुक्त कराने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

जनसुविधाओं से जुड़े प्रत्येक विषय पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
36.9 ° C
36.9 °
36.9 °
19 %
1kmh
95 %
Mon
36 °
Tue
43 °
Wed
44 °
Thu
43 °
Fri
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!