Homeमध्य प्रदेशभोपालराष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन,...

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र वितरण

साधु वासवानी स्वशासी महाविद्यालय संत हिरदाराम नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम बकानिया में 7 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन प्राचार्य डॉ ए.के. सिंह जी के मार्गदर्शन एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ रश्मि सिलारपुरिया के नेतृत्व में समापन समारोह आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनंत कुमार सक्सेना बरकतउल्ला विश्वविद्यालय रासेयो मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी श्री राहुल सिंह परिहार महाविद्यालय के ऑटोनॉमस कंट्रोलर डॉ अनुपम सेलट, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सुश्री राखशी तैय्यबा राजनीति विभागाध्यक्ष श्री श्याम शाक्य की उपस्थिति में शिविर का समापन किया गया रासेयो स्वयंसेवक समिति अध्यक्ष श्री मोहित नरवरिया ने अतिथियों के समक्ष सात दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों द्वारा स्वयंसेवकों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, श्रमदान, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विषयों पर विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। अतिथियों ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया।

राष्ट्रीय गान के साथ शिविर का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
35.4 ° C
35.4 °
35.4 °
25 %
4.8kmh
38 %
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
37 °
Wed
41 °
Thu
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!