Homeमध्य प्रदेशभोपालशिक्षाविद श्री विष्णु गेहानी जी का निधन, अंतिम यात्रा में सैकड़ो की...

शिक्षाविद श्री विष्णु गेहानी जी का निधन, अंतिम यात्रा में सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए लोग

संत नगर – नव युवक सभा, साधु वासवानी स्कूल के पूर्व अध्यक्ष व कई सामाजिक संगठनों से जुडे हुए शिक्षाविद श्री विष्णु गेहानी जी का दाह संस्कार वैकुण्ट धाम, विश्राम घाट, संत हिरदाराम नगर में किया गया। इससे पूर्व अंतिम यात्रा निवास स्थान से शुरु हुई।

इन स्थानों पर टेका मत्था-

सर्वप्रथम संत वासुराम दरबार में माथा टेककर, इसके पश्चात् साधु वासवानी स्कूल जहां सैकडो की तादाद में शिक्षिकाओं व बच्चों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संत हिरदाराम साहिब जी की कुटिया पर माथा टेका गया जहां परम श्रद्धेय सिद्ध भाउजी ने कुटिया की ओर से पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात् श्री गेहानी जी की कर्मस्थली नवयुवक सभा स्कूल पहुंचे जहां गेहानी जी प्रतिदिन शाम को 05 बजे स्कूल में स्थित मंदिर में आरती करते थे जहां माथा टेका गया वहीं स्कूल परिवार द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पूज्य सिंधी पंचायत कार्यालय में माथा टेका गया। जहां पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री विष्णु गेहानी जी का संत हिरदाराम नगर वैंकुण्ट धाम में दाह संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र दिलीप गेहानी, ललित गेहानी, धर्मेन्द्र गेहानी व कमलेश गेहानी ने मुखाग्नि दी गयी। इसके बाद पंचायत द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। जहां संत हिरदाराम साहिब जी की कुटिया की ओर से हीरो ज्ञानचंदानी, पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधु चांदवानी, नवयुवक सभा अध्यक्ष वासदेव वाधवानी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पूर्व क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा, श्री गेहानी जी के निवास पधारे जहां उन्होने गेहानी जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प माला चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सैकड़ो की संख्या मे हुए शामिल

श्री विष्णु गेहानी जी की अंतिम यात्रा में पंचायत के माधु चांदवानी, हीरो ज्ञानचंदानी, वासदेव वाधवानी, नंद दादलानी, भरत आसवानी, जगदीश आसवानी, गुलाब जेठानी, माधव पारदासानी, हरीश मेहरचंदानी, पार्षद राजेश हिंगोरानी, पार्षद अशोक मारण, राम बसंल, विकास वीरानी, सुशील वासवानी, नरेश ज्ञानचंदानी, घनश्याम लालवानी, चन्द्रप्रकाश इसरानी, महेश दयारामानी, लोकूमल जनयानी, कर्नल नारी पारवानी, हीरो केसवानी, सुरेश राजपाल, बसंत चेलानी, कन्हैया इसरानी, रामचंद सभनानी, राहुल राजपूत, कमल वीधानी, राकेश शेवानी, हीरो वाधवानी, ईश्वर चेलानी, राज वाधवानी, आनंद सबधाणी, रवि आनंद, धर्मप्रकाश मोटवानी, हरीश साधवानी, हीरो हिन्दू, नरेन्द्र केवलानी, रमेश लेखवानी, नारी साधवानी, कन्हैया नागदेव, नारायण दास लालवानी सहित सैकडो की तादाद में लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
14.7 ° C
14.7 °
14.7 °
72 %
2.2kmh
2 %
Wed
29 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!